राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर की तत्वावधान में सेंट एंथोनी ग्राउंड में विद्यार्थियों, नागरिकों और उद्योगों को सतत जीवन शैली अपनाने तथा दैनिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से प्री-फेस्ट ई-कचरा एवं प्लास्टिक संग्रहण अभियान तथा इको-फेस्ट 2025 का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर विद्यालय प्रतियोगिता रही, जिसमें महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस उदयपुर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
एमएमपीएस के कक्षा 10 के गर्वित सिंह, वंश सिंघवी, यथार्थ श्रीमाली तथा कक्षा 8 की गौरिका त्रिवेदी और विधि जैन ने सामूहिक रूप से ट्रिपल नेट ज़ीरो डिस्ट्रिक्ट पर तैयार किया गया प्रभावी वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे बेस्ट मॉडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कारस्वरूप विजेता टीम के प्रत्येक छात्र को साइकिल प्रदान की गई, जबकि मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती पिंकी धनवानी (TGT विज्ञान) को स्मार्ट घड़ी भेंट की गई।
एमएमपीएस को ई कचरा संग्रहण अभियान में सक्रिय योगदान के लिए ₹2912 का चेक भी प्रदान किया गया।
विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने विजेता टीम एवं मार्गदर्शक शिक्षिका को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प, नवाचार और जुनून की शक्ति को दर्शाती है। यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है
Source: