ऑपरेशन सिंदूर नाट्य एवं गीतों से धमेन्द्र को दी श्रद्धांजलि ने किया मंत्रमूग्ध
विज्ञान - तकनीक और मानवीय मूल्यों का संतुलन - प्रो सारंगदेवोत
उदयपुर / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से महाविद्यालय के सभागार में आयोजित अभ्युदय वार्षिकोत्सव 2025 का आगाज कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, विशिष्ठ अतिथि सरल ब्लड बैंक के संस्थापक डॉ. श्याम एस. सिंघवी, प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीपदान कर किया।
वार्षिकोत्सव के नाम के अनुरूप ही विद्याार्थियों ने भारतीस संस्कृति के विभिन्न रूपों को जीवन्त करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुुतियां दी गई, जिसकी शुरूआत गणपति वंदना से की। समारोह में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सनातन संस्कृति के चारों युगांे की नाट्य प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथि एवं दर्शकों को मंत्रमूग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी एवं रिमिक्स गानों पर जमकर प्रस्तुति दी। समरोह में धमेन्द्र पर फिल्माए सदाबहार और लोकप्रिय गीतों पर संगीतमय श्रद्धांजली दी गई।
समारोह में महाविद्यालय आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते हुए कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने कहा कि विज्ञान और तकनीक का मानवीय संवेदनाओं के साथ संतुलन ही हमें नई उन्नति और समग्र विकास की दिशा में ले जाएगा। साथ ही, उन्होंने भारतीय सिद्धांतों, परंपराओं एवं पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राध्यापकों को मानवीय मूल्यों की उपयोगिता और प्रासंगिकता से अवगत कराया। हमें अपने प्रत्येक कार्य के प्रति सजग और उत्तरदायी होना चाहिए, जिससे उसके सकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन में परिलक्षित हों। उन्होंने युवाओं को अपने सपनों को आत्मसात करने तथा उन्हें साकार करने के लिए निरंतरता और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
संचालन संास्कृतिक प्रभारी डॉ. हरीश चन्द्र चौबीसा ने किया जबकि आभार डॉ. बलिदान जैन ने ज्ञापित किया।
इस मौके पर डॉ. एन. मोगरा, डॉ. अमी राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ’ हरीश चन्द्र चौबीसा, डॉ. भूरालाल श्रीमाली, डॉ. अनिता कोठारी, डॉ. सरिता मेनारिया, डॉ. हिम्मत सिंह चुण्डावत, डॉ. रोहित कुमावत सहित विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थियों ने समारोह का जमकर लुफ्त उठाया।
Source: