बजट 2026 में शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। हर जिले में लड़कियों के हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव ग्रामीण व मध्यमवर्गीय परिवार की छात्राओं के लिए शिक्षा को और सुलभ बनाएगा।
एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन दर्शाता है की शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखना, बल्कि रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है।
एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में स्कूलों और कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव, छात्रों को पारंपरिक करियर से आगे नए अवसर देगा।
इसके साथ ही विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए TCS दर को घटाकर 2 प्रतिशत करना, मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देने वाला निर्णय है।
कुल मिलाकर यह बजट शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर करियर और रोजगार से जोड़ने का एक ठोस प्रयास है।
Source: