उदयपुर,  वरिष्ठ सुरों की मंडली द्वारा महान गायिका आशा भोसले को समर्पित संगीतमयी संध्या ‘आशा भोसले सुरमई गानों की शाम’ का आयोजन अशोका पैलेस बैंक्वेट हॉल में शाम 4 बजे किया जाएगा।

संस्थापक श्री मुकेश माधवानी ने बताया कि इसी माह आशा भोसले ने अपना 92वां जन्मदिन मनाया है। उनकी निरंतर सुर साधना और अपार लोकप्रियता से प्रेरित होकर मंडली के 21 सदस्य इस विशेष कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम में विविध रचनाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। जिनमें प्रमुख हैं –

हेमा जोशी – वो हसीन दर्द दे दो

एच. काज़ी – जाने कैसा है मेरा दीवाना

बृजलाल सोनी – अब के बरस भेज भैया को बाबुल

प्रो. विमल शर्मा – जब चली ठंडी हवा

अंबालाल साहू – ये पर्दा हटा लो जरा मुखड़ा दिखा दो

नूतन बेदी – झुमका गिरा रे

नीलम कौशल – ये है रेशमी जुल्फों का

सी. पी. जैन – हम इंतजार करेंगे

मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास सत्र मंगलवार, गुरुवार और शनिवार शाम 5 से 7 बजे तक हेमा जोशी, क़्वीना मेरी और एच. काज़ी के संचालन में आयोजित किए जा रहे हैं।

 

Source: