अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईवीएफ मेन के रूप में विख्यात इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक और फिल्म निर्माता डॉ. अजय मुर्डिया की चौथी फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रविवार, 9 नवंबर को शाम 6 बजे थर्ड स्पेस, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

फिल्म का निर्माण इंदिरा एंटरप्राइजेज़ के बैनर तले किया गया है। इस विशेष आयोजन में शहर की जानी-मानी हस्तियों के साथ फिल्म के निर्देशक, निर्माता और समस्त क्रू मेंबर उपस्थित रहेंगे।

कश्ती फाउंडेशन की संस्थापक श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि इस अवसर पर ‘बेटा’, ‘धमाल’ और ‘मस्ती’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के प्रसिद्ध डायरेक्टर इंद्र कुमार, फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जवेरी, अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा, अभिनेता अमन, निर्माता डॉ. अजय मुर्डिया, और बीना इंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा शहर की कई विशिष्ट हस्तियां भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग में शिरकत करेंगी।

‘तेरा यार हूं मैं’ दोस्ती और मानवीय रिश्तों की भावनाओं पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म है, जिसमें संबंधों की गहराई और संवेदनशीलता को खूबसूरती से दर्शाया गया है। डॉ. अजय मुर्डिया का यह सिनेमा के क्षेत्र में चौथा प्रयास है, जिससे उन्होंने न केवल स्वास्थ्य जगत में बल्कि मनोरंजन जगत में भी अपनी रचनात्मक पहचान को सशक्त किया है।

Source: