अंधेरी वेस्ट में आज फिल्म और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ा एक शानदार आयोजन देखने को मिला, जहां सोनचरई प्रोडक्शन हाउस और एक नए फैशन डिजाइनर ऑफिस का ग्रैंड ओपनिंग समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस खास मौके पर दोनों कंपनियों के CMD और फिल्म निर्माता धीरज देव ने फीता काटकर ऑफिस का शुभारंभ किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका प्रोडक्शन हाउस जल्द ही अपनी नई फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेगा, जिसे लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही उत्साह बना हुआ है।
कार्यक्रम में कई जाने-माने चेहरे भी मौजूद रहे, जिनमें अभिनेत्री ऋतु सिंह, ईपी मनोज विश्वकर्मा, फैशन डिजाइनर प्रियंका शामिल थीं। इसके अलावा लव सिंह और विनोद वत्स समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।
इस भव्य आयोजन की खास बात यह रही कि गायक कमलजीत ने माता रानी का भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों ने इस आध्यात्मिक पल का आनंद लिया।
उद्घाटन समारोह के दौरान मेहमानों ने नए ऑफिस की सराहना की और धीरज देव को उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं दीं। यह नया प्रोडक्शन हाउस और फैशन ऑफिस मुंबई के एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री में एक नया आयाम जोड़ने की ओर अग्रसर है।
अब सबकी नजरें धीरज देव की आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट पर टिकी हैं, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
Source: