विलास जानवे कोलकाता में सम्मानित.......24 से 30 जनवरी तक कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय मूकाभिनय उत्सव में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने , वाले उदयपुर के मार्तण्ड फाउंडेशन के विलास जानवे को इन्डियन माइम थिएटर , कोलकाता के संस्थापक निदेशक पद्मश्री गुरु निरंजन गोस्वामी ने मंच पर सम्मानित किया। इंडियन माइम थिएटर की स्थापना को पचास साल होने के अवसर पर 24 से 30 मार्च, 2026 तक आयोजित नेशनल माइम फेस्टीवल में प. बंगाल,असम, मणिपुर, मिजोरम, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और राजस्थान के 160 से अधिक कलाकारों ने नेशनल माइम इंस्टीट्यूट, साल्ट लेक, कोलकाता पहुँच कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मार्तण्ड फाउंडेशन, उदयपुर के विलास जानवे ने अपने मूकाभिनय, आत्महत्या और बेड वर्सेज गुड का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए सामाजिक सुधार की वकालत की।नेशनल माइम थिएटर के संस्थापक निदेशक पद्मश्री निरंजन गोस्वामी ने विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर बंगला में लिखी पुस्तक " मूकाभिनय शिक्षण पद्धति का विमोचन किया। उन्होंने सभी कलाकारों से अपील की कि हमें दुनिया में शांति और आपसी भाईचारा बढाने के लिए नये मूकाभिनयों की रचना करनी चाहिए।
Source: