अदाकारा प्रियंका अग्रवाल इन दिनों अपनी एक अपकमिंग कन्नड़ फिल्म को लेकर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वो मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता श्री किशोर नजर आएंगे। यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है और इससे दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनकी पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। उनकी एक हिंदी फिल्म भी जल्द ही लाइनअप में है। प्रियंका अग्रवाल ने शुरुआती दौर में ही ‘विल्स इंडिया फैशन वीक’ और ‘लैक्मे इंडिया फैशन वीक’ जैसे बड़े फैशन मंचों पर रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने कई नामी फैशन डिजाइनर्स के साथ काम किया और मॉडलिंग इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई।
विज्ञापन जगत में भी उनका सफर बेहद सफल रहा है। उन्होंने मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ 'लॉयड एयर कंडीशनर' के विज्ञापन में मोहनलाल के साथ स्क्रीन साझा की, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए 100 से अधिक विज्ञापन और ब्रांड शूट्स पूरे किए हैं। म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री में भी प्रियंका अग्रवाल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘जान’ (पंजाबी), ‘तुझे पाने को’ (टी-सीरीज), ‘जादू’ (टिप्स), ‘तेरा साथ’ और ‘जिंदगी लौट आई है’ जैसे कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जिन्हें दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। विशेष रूप से ‘जिंदगी लौट आई है’ म्यूजिक वीडियो में उन्होंने पनोरमा म्यूजिक और निर्माता कुमार मंगत पाठक के साथ काम किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। फिल्मी करियर की बात करें तो प्रियंका ने ‘रेडियो’ (2015), ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ (2017) और ‘युद्धभूमि 1971 भारत सीमा’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाई, जहां उनके अभिनय को काफी सराहा गया। दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी प्रियंका अग्रवाल ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने सुपरस्टार मोहनलाल के साथ भी काम किया है, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है। प्रियंका अग्रवाल का कहना है कि उनका सपना हमेशा से ऐसे बड़े निर्देशकों के साथ काम करने का रहा है जैसे राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली और आदित्य धर। वहीं उनके पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह, सलमान खान और अक्षय कुमार हैं, जिनके साथ वह भविष्य में काम करना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका की मजबूत फैन फॉलोइंग है और उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं। वह अब तक 25 से अधिक म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। प्रियंका का मानना है कि सफलता तुरंत नहीं मिलती, इसके लिए लगातार मेहनत, धैर्य और सीखना जरूरी है। वह युवाओं और खासकर लड़कियों को संदेश देती हैं कि वे आत्मनिर्भर बनें, अपने करियर पर ध्यान दें और अपनी अलग पहचान खुद बनाएं। उनका कहना है कि असफलताएं भी सफलता की सीढ़ी होती हैं और हर रिजेक्शन के बाद ही असली जीत मिलती है। भविष्य में वह फैशन, कॉस्मेटिक या ज्वेलरी ब्रांड लॉन्च करने की भी इच्छा रखती हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान अभिनय पर ही है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका फिलवक़त अपनी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। प्रियंका वर्तमान समय में मॉडलिंग, फिल्म, विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और लगातार आगे बढ़ रही हैं।
Entertainment
चर्चाओं के बीच : अदाकारा प्रियंका अग्रवाल
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…