संगीत के सुरों के साथ हुई बिजनेस नेटवर्किंग, परिवारजनों ने भी लिया कार्यक्रम का आनंद
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से ओरिएंटल पैलेस में आयोजित "वॉइस ऑफ बीसीआई – ए म्यूजिकल ईवनिंग" का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्यों ने अपनी मधुर गायकी से सभी का मन मोह लिया। संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच सदस्यों और उनके परिवारजनों ने शानदार शाम का आनंद लिया तथा आपसी संवाद और बिजनेस नेटवर्किंग को भी नया आयाम मिला।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों की प्रतिभा, व्यक्तित्व विकास और आपसी संबंधों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि "वॉइस ऑफ बीसीआई" जैसे आयोजन सदस्यों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं और संगठन के भीतर आत्मीयता को मजबूत बनाते हैं।
बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सदस्यों के बीच अपनापन बढ़ाने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इस कार्यक्रम ने उसी भावना को साकार किया।
कार्यक्रम संयोजक योगेश उपाध्याय ने बताया कि आकर्षक मंच सज्जा, उत्कृष्ट साउंड सिस्टम और प्रोफेशनल म्यूजिकल अरेंजमेंट ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
बीसीआई पिनेकल की सचिव शालिनी भटनागर ने कहा कि "वॉइस ऑफ बीसीआई" केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत बॉन्डिंग, सहयोग और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है।
बीसीआई अल्फा से अरुण चौबीसा ने कहा कि बिजनेस के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां संगठन को और अधिक जीवंत बनाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न चैप्टर्स के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक लाइव प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन के दौरान संगीत, मनोरंजन और नेटवर्किंग का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे सभी सदस्यों ने यादगार अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी, बीसीआई पिनेकल के प्रेसीडेंट सीए अंशुल मोगरा, बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेन्द्र सिंह करीर, बीसीआई टूरिज्म की प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, दिलीप बालचंदानी, शालिनी भटनागर, सीपी शर्मा, शरदचन्द्र प्रकाश, पुष्कर नायक, पंड्या साहब, पल्लवी सहित विभिन्न चैप्टर्स के पदाधिकारी, सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
Entertainment
बीसीआई की "वॉइस ऑफ बीसीआई" संगीतमय शाम ने बांधा समां, सदस्यों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…