नई दिल्ली। गणेश उत्सव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने श्रद्धालु यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए है। रेलवे ने इस वर्ष श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए गणपति स्पेशल ट्रेनों के 380 से अधिक फेरों (ट्रिप्स) के संचालन का फैसला लिया है। गणपति उत्सव के दौरान विशेष रेल गाड़ियों के फेरों का यह नया कीर्तिमान है। इससे पहले वर्ष 2023 और 2024 में भी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए न सिर्फ विशेष ट्रेनों का संचालन किया था, बल्कि उनके फेरों की संख्या भी बढ़ाई थी। वर्ष 2023 में रेलवे ने 305 गणपति स्पेशल ट्रेन फेरों का संचालन किया था जबकि 2024 में संख्या बढ़कर 358 कर दी गई थी।
यात्रियों की सुविधा के लिए जोनवार संचालित जिन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं उसके अनुसार महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में यात्री मांग को देखते हुए मध्य रेलवे में स्पेशल ट्रेनों के 296 फेर लगेंगे। वहीं पश्चिम रेलवे में 56 फेरे, कोंकण रेलवे में 6 फेरे और दक्षिण पश्चिम रेलवे 22 फेरे शामिल हैं। कोंकण रेलवे पर चलने वाली गणपति स्पेशल ट्रेनों के पड़ाव कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वार्मने, करंजड़ी, विन्हेरे, दीवानखावटी, कलांबनी, बुद्रुक, खेड, अंजनी, चिपलुन, कामथे, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावड़े, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदाल, जराप, सावंतवाड़ी रोड, मुर्देश्वर, मुकांबिका रोड, कुंडापुरा, उडुप, मुल्की और सूरतकल दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पश्चिम रेलवे मार्गों पर रास्ते में ट्रेन बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड, चिपलुन, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमाता, मृदेश्वर, मुकांबिका रोड, बिंदूर, कुंडापुरा पर रुकेंगी। मध्य रेलवे में गणपति स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, कामथे, सावर्दा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावड़े, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधु दुर्ग, कुडाल और जराप स्टेशन पर दिया गया है। इसी तरह दक्षिण पश्चिम रेलवे की गणपति स्पेशल ट्रेन एसएमएम हावेरी, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसिकेरे, तुमकुरु, यशवंतपुर, कुनिगल, चन्नारायपटना, हसन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाकापुत्तुर और बंटावाला स्टेशनों पर रुकेंगी।
11 अगस्त से संचालित हो रही हैं गणपति स्पेशल ट्रेने
त्योहारों के मौसम में श्रद्धालु यात्री अपनी यात्रा की तैयारी पहले से शुरू कर देते हैं। इसलिए यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे द्वारा गणपति स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत 11 अगस्त से कर दी गई है, जबकि गणेश उत्सव 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक मनाया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट, रेलवन ऐप और कंप्यूटरीकृत पीआरएस पर उपलब्ध है। भारतीय रेलवे ने कहा है कि वह यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खास तौर पर त्योहारों के दौरान जब मांग अत्यधिक बढ़ जाती है तो यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से खास इंतजाम किए जाते हैं।
यात्री सुविधा के लिए और ट्रेन जोड़ी जाएंगी
भारतीय रेलवे के अनुसार जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आएगा स्पेशल ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं जोड़ी जाएंगी जिससे कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Headlines
यात्रियों की सुविधा के लिए गणेश उत्सव पर रिकॉर्ड
380 से अधिक फेरे लगाएगी गणपति स्पेशल ट्रेन
Related stories
When Ragas Summon the Rain: Unveiling Malhar at Shilpgram
There is an ethereal, age-old romance between Indian classical arts and the natural world. Music does not mer…
Gangodbhav Echoes with Devotional Songs of Mahadev, Devotees Immersed in Bhakti
Udaipur, August 13: The Gangodbhav complex reverberated with devotional songs dedicated to Lord Mahadev on Th…
The Horrors of Partition: A Price Paid for Freedom That We Must Never Forget
*Only when the new generation learns of the sacrifices made by their forebears will they truly grasp the real…
DPS Udaipur Hosts Felicitation Ceremony to Honour Outstanding Academic and Sporting Talent
Udaipur: A special award distribution ceremony was organized at Delhi Public School, Udaipur, on August 13, 2…