उदयपुर । राजस्थान की पर्ची सरकार की जनविरोधी कुनीतियों के चलते राजस्थान का विकास ठप्प पड़ गया है। पर्ची सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास ठप्प होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संभागीय आयुक्त कार्यालय, उदयपुर के बाहर धरना प्रदर्शन कर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संभाग में पिछले दो वर्षो से ठप्प पड़े विकास कार्यों के कारण आमजन को हो रही भरी परेशानियों से राहत दिलाने के लिए उदयपुर के सहेली मार्ग, चेतक स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ठप्प पड़े विकास कार्यों को पुनः शुरू करवाने की मांग करी।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में आमजन को झूठ बोलकर, डबल इंजन का हवाला देकर धोखे से सता में आने वाली पर्ची सरकार ने आने के बाद सिर्फ नाम काटने का काम किया है। जनउपयोगी योजनाओं से गरीब का नाम काटना, एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं का नाम काटना और पूर्व की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को कम करने के अलावा पर्ची सरकार ने कुछ नहीं किया। दो वर्ष से विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प हो गया है, आमजन त्रस्त है। लेकिन पर्ची सरकार सिर्फ दिल्ली को खुश करने में लगी है। इस धरने के माध्यम से हम पर्ची सरकार को आगाह करने का काम कर रहे है कि समय रहते वो अपनी कार्यशैली सुधार कर आमजन के लिए विकास कार्य करे नहीं तो आने वाले समय में ओर भी बड़े आंदोलन करेंगे।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि राजस्थान की पर्ची सरकार मदमस्त होकर गहरी नींद में है, उसे आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वो सता के नशे में चूर है। विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर चर्चा करने से भी पर्ची सरकार भाग रही है। आजादी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने ऐसी मूर्खतापूर्ण पहल नहीं करी जो यह पर्ची सरकार 2 साल बनाम 5 साल जैसे हास्यास्पद प्रस्ताव सदन में लाकर कर रही है। पर्ची सरकार राजस्थान की जनता को अपनी उन उपलब्धियां के बारे में बता रही है जिनका उनसे कोई लेना देना नहीं है। सारे काम पिछली कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत, वित्तपोषित और टेंडर जारी होकर शुरू भी हो गए उन कार्यों को अपना बता रही है। आज 475 से भी अधिक सरकारी स्कूलों में से 250 से अधिक जर्जर भवन को तोड़ तो दिया लेकिन आज तक वहां नए सरकारी भवन नहीं बनाए गए, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे टीन शेड से बने अस्थाई सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे है, कही खुले पेड़ के नीचे पढ़ रहे है। राजस्थान के आने वाले भविष्य के साथ पर्ची सरकार खिलवाड़ कर रही है। समय पूरा होने के एक वर्ष बाद तक पंचायती राज चुनाव, निगम चुनाव नहीं करवाकर पर्ची सरकार शहर और गांव का विकास रोक रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत होकर, टेंडर जारी कर 15 से 20 प्रतिशत तक काम शुरू होने वाली ग्रामीण सड़कों के काम भी पर्ची सरकार ने फंड का अभाव बताकर बंद कर दिए है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत हो रही है। जल जीवन मिशन में पिछली कांग्रेस सरकार ने जो बजट आवंटित किया था उसको भी फंड का अभाव बताकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को साफ पेयजल के लिए तरसा रह है। सड़कों पर इतने खड़े है कि पता ही नहीं चलता कि सड़कों में खड़े है या खड्डों में सड़क है। आज संभाग में ठप्प पड़े विकास कार्यों के कारण आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। हम सभी इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से पर्ची सरकार को जगाएंगे और आने वाले निगम एवं पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर पर्ची सरकार की विदाई की शुरुआत करेंगे।
पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया ने कहा कि राजस्थान की जनता पर्ची सरकार के मुखिया भजन लाल शर्मा और वसुंधरा राजे के बीच हो रही खींचतान का खामियाजा भुगत रही है।
धरना प्रदर्शन के बाद सभी नेताओं ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में जाकर ज्ञापन देते हुए संभाग में ठप्प पड़े विकास कार्यों के पुनः शुरू करने की मांग भी करी।
धरना प्रदर्शन में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, उदयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विवेक कटारा, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, दिनेश श्रीमाली, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पूर्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, नवल सिंह चुंडावत, डॉ कौशल नागदा, डॉ संजीव राजपुरोहित, सुनील भजात, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, राजेंद्र गोखरू, महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व उप जिला प्रमुख श्याम लाल चौधरी, मथुरेश नागदा, मोड़ सिंह सिसोदिया, कामिनी गुर्जर, डॉ कल्याण सिंह राव, भगवती डांगी, मधु सालवी, गौरव प्रताप सिंह, रूप लाल मीणा, टीटू सुथार, दिनेश औदिच्य, शंकर लाल मीणा, रूप लाल सालवी, जमना लाल शर्मा, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सरपटा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन में हुए उद्बोधन का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद पूर्व अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने दिया।
Headlines
पर्ची सरकार सता के नशे में मदमस्त हो गहरी नींद में, आमजन से इनको कोई सरोकार नहीं- रघुवीर सिंह मीणा
डबल इंजन की सरकार सिर्फ नाम काटने का काम कर रही है- लाल सिंह झाला
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…