उदयपुर | उदयपुर में जनतांत्रिक विचार मंच , आल इंडिया पोप्लेस फोरम , भाकपा माले , माकपा , पी यु सी एल , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , ऐपवा और प्रकृति मानव केन्द्रित जन आन्दोलन की और से ईरान पर अमरीका और इजराइल के हमलों के विरोध में जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर ट्रम्प और नेतन्याहू के पुतले जलाकर साम्राज्यवादी युद्ध और भारत में गैस की बढती कीमत का विरोध किया गया | इस अवसर पर भाकपा माले के राज्य सचिव शंकर लाल चौधरी ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया पर अपनी चौधराहट करने के लिए युद्ध भड़का रहा है | वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया और सारी दुनिया चुप रही | भारत सरकार ने एक शब्द भी नहीं बोला | इसी तरह ईरान पर हमले पर भी भारत सरकार चुप्पी साधे है | हमें इसका विरोध करना चाहिए | जनतांत्रिक विचार मंच , आल इंडिया पोप्लेस फोरम के प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया ने कहा कि अमेरिका ने अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों को गद्धी से उतार दिया , उनकी हत्या कर दी और अब निरपराध जनता पर बम बरसा रहा है | यह सारी दुनिया के लिए नाकाबिले बर्दाश्त है | भारत हमेशा गुट निरपक्ष रहा है | उसी नीति का पालन करना चाहिये न की अमेरिका का पिछलगू बनना | ऐपवा की राज्य सचिव डॉ फरहत बनो ने कहा कि यह युद्ध ट्रम्प और नेतन्याहू की सत्ता की लालसा और उनके पागलपन का परिणाम है | उन्होंने कहा कि घरेलु गैस के दाम में साठ रूपए की यकायक बढ़ोतरी से महिलाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव हिम्मत छान्गवाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का युद्ध के बारह दिन बाद भी अमेरिका और इजराइल के खिलाफ एक शब्द भी न बोलना साबित करता है कि वे एक अमेरिका से दबे हुए हैं | पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अरुण व्यास ने कहा कि भारत की विदेश नीति का यह सबसे बुरा दौर है जिसमे भारत अमेरिका के सामने दंडवत कर रहा है | प्रकृति मानव केन्द्रित जन आन्दोलन के मन्ना राम दांगी ने कहा कि ट्रम्प और नेतेंयाहू युद्ध अपराधी हैं इन्हें सजा मिलनी चाहिए और सारी दुनिया के शांति में विश्वाश करने वाले देशों को एकजुट होकर शान्ति स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए | उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा नुक्सान पर्यावरण को हो रहा है जिसका असर सभी प्राणियों पर होगा | प्रदर्शन में कामरेड सौरभ नरुका , कामरेड पूजा , डॉ चन्द्र देव ओला , आर डी व्यास , और जनतांत्रिक व् वामपंथी दलों के प्रतिनिधि सम्मिलित थे | डोनाल्ड ट्रम्प और इसरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पुतले जलाये गए और साम्राज्य वाद मुर्दाबाद , ईरान पर हमला बंद करो , मोदी सरकार अमेरिका का समर्थन करना बंद करो आदि नारे लगाये गए |
Headlines
ट्रम्प और नेतन्याहू के पुतले जलाकर साम्राज्यवादी युद्ध और भारत में गैस की बढती कीमत का विरोध
डॉ हेमेन्द्र चण्डालिया
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…