उदयपुर, महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने पिता, मेवाड़ वंश के 76वें श्री एकलिंग दीवान की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अलंकरण “महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ अलंकरण” की घोषणा की है। यह सम्मान उन व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने पर्यटन, आतिथ्य, धरोहर संरक्षण तथा सतत् विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इस अवसर पर बताया कि उनके पिताश्री महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ आतिथ्य, धरोहर प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, खेल और परोपकार जैसे अनेक क्षेत्रों में एक दूरदर्शी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में प्रतिष्ठित रहे हैं। उन्होंने सतत् पर्यटन और हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी को बढ़ावा देते हुए उदयपुर और राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप मेवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक संदर्भों में प्रस्तुत करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
वर्ष 1984 में महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ ने ‘हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी’ को पर्यटन विकास का एक सशक्त और स्थायी मॉडल बनाकर विरासत संरक्षण को नई दिशा दी। उनका मानना था कि धरोहरों को केवल संरक्षित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें समय के साथ जीवंत बनाए रखते हुए समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी बनाना भी आवश्यक है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में एच.आर.एच. ग्रुप ऑफ होटल्स का उल्लेखनीय विस्तार हुआ और यह भारत की सबसे बड़ी निजी स्वामित्व वाली विरासत होटल श्रृंखलाओं में शामिल हुआ।
सिटी पैलेस को विश्वस्तरीय संग्रहालय के रूप में विकसित करते हुए उन्होंने मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया। इसी दूरदर्शी विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष के प्रथम “महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ अलंकरण” से द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पुनीत चटवाल को भारत के पर्यटन क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व तथा योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
यह राष्ट्रीय सम्मान 15 मार्च 2026 को उदयपुर सिटी पैलेस स्थित माणक चैक में आयोजित महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के 42वें वार्षिक सम्मान समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
Headlines
डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ अलंकरण की घोषणा
प्रथम सम्मान से पुनीत चटवाल होंगे सम्मानित
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…