उदयपुर। इंद्र कुमार की फिल्मों के सुपरहिट गानों पर आधारित लाइव म्यूजिकल नाइट शुक्रवार को उदयपुर के भारतीय लोक कला मंडल पर सजी। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी सफरनामे के कई दिलचस्प किस्से सुनाए और इसके बीच उनसे जुड़े गाने सह कलाकारों ने सुनाए। इस बीच मंच पर जब हिमाचल प्रदेश का हार्मोनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड की टीम ने अपनी प्रस्तुति दी तो उदयपुर वालों ने जोरदार स्वागत किया।
दूसरे दिन यह आयोजन स्व. श्रीमती इंदिरा मुर्डिया की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर इंदिरा इंटरप्राईजेज, कश्ती फाउंडेशन एवं यूएसएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय लोक कला मंडल में हुआ।
शुरूआत में इंदिरा इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर डॉ. अजय मुर्डिया, नीतिज मुर्डिया, क्षितिज मुर्डिया, कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती श्रद्धा मुर्डिया, आस्था मुर्डिया, यूएसएम की उर्वशी सिंघवी ने शहरवासियों का स्वागत किया।
मशहूर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार ने लाइव म्यूजिकल नाइट का जैसे ही मंच संभाला तो उनके फेंस ने उनका ऐतिहासिक अंदाज में हूंटिंग कर तालियां बजाते हुए किया। उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में बताते हुए बॉलीवुड के कई संस्मरण सुनाए।
कलाकारों ने 1992 की बेटा मूवी का गाना “धक-धक करने लगा..... 1990 की दिल मूवी का मुझे नींद नहीं आए गाना सुनाया तो खचाखच भरे लोक कला मंडल में दर्शकों ने खूब साथ दिया। इंद्र कुमार का अंदाज सबको पसंद आया। उन गानों में खोने के साथ ही बीच में इंद्र कुमार कई किस्से लेकर आए जिसमें भी दर्शक खो गए।
टीम ने फिर दिल फिल्म का ओ प्रिय प्रिये.. गीत सुनाकर सबका दिल जीत जीत लिया। इसके बाद राजा मूवी का रोमांटिक क्लासिक सांग अंखियों में बसाया... और इसी मूवी का गाना किसी दिन बनूंगी मैं राजा की रानी गाना सुनाया। इस दौरान फिल्म इश्क का गीत नींद चुराई मेरी..., मस्ती मूवी का दिल दे दिया है..., और एक कुंवारा फिर गया मारा गाना सुनाया।
संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं.... :
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण हूनरबाज टीवी कार्यक्रम के माध्यम से पहचान बनाने वाले हार्मोनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड रहा। हिमाचल प्रदेश से पुलिस बैंड के 15 सदस्यों ने पहली बार उदयपुर आकर अपनी प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड के सदस्यों ने "मेरा रंग दे बसंती चोला" और "संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं” देशभक्ति गीत गाकर सबका दिल जीत लिया। टीम के सदस्यों ने कई देशभक्ति गीतों के जरिए देश प्रेम की भावना भर दी।
हार्मोनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड :
हिमाचल पुलिस ऑरकेस्ट्रा बैंड में 2 महिलाओं समेत कुल 15 जवान हैं। छोटे से प्रदेश के इन हुनरबाज जवानों ने बड़ी छाप छोड़ी है। वर्ष 1996 में शुरू हुए बैंड के पास कभी अपने वाद्य यंत्र नहीं होते थे। यही वजह है कि हिमाचल पुलिस का बैंड देश का पहला ऐसा बैंड बन गया है, जिसे सरकार ने भी मान्यता दे दी है। यह बैंड पहले भी कई बड़े-बड़े मचों पर प्रस्तुति देता रहा है। इस बैंड ने कलर्स टीवी के शो में प्रस्तुति दी है। यह बैंड राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन कर रहा है।
वेले पार्किंग की व्यवस्था, सुविधा मिली सभी को :
कार्यक्रम स्थल पर दूसरे दिन भी आयोजकों की ओर से वेले पार्किंग की व्यवस्था की गई। इससे इंद्र कुमार को सुनने और हिमाचल बेंड की प्रस्तुतियों देखने आए शहरवासियों को अपनी गाडिय़ां दूर—दूर तक पार्किंग करने के लिए जो जतन करने पड़ते उससे राहत मिली।
इनका भी रहा सहयोग :
कार्यक्रम को सफल बनाने में कश्ती फाउंडेशन के कुणाल मेहता, डॉ. चित्रसेन, मनोज शर्मा, नितेश मेहता, कपिल पालीवाल, प्रतीक्षा यादव, सिद्धार्थ शर्मा, यूएसएम ग्रुप के अभय सिंघवी, संजय वर्मा, उमेश मनवानी, लता भंडारी, श्रीमती रेणू बांठिया, विपिन कावड़िया, इंदिरा इंटरप्राईजेज के विनीता ओझा, दिलीप मेहता, योगेंद्र सिंह शेखावत, कमल मेहता, विशाल मेनारिया एवं कलाकार किंजल वर्मा, मरिशा जोशी, अंकित चौहान, श्रेयांश, धनंजय वर्मा, कनिष्का वर्मा, जीतू, सोनू और विजय का सहयोग रहा।
Headlines
उदयपुर में 90S का जादू: इंद्र कुमार के किस्सों ने बांधा समां, हार्मोनी ऑफ पाइन्स ने जीता दिल
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…