देश में बाल साहित्यकार के रूप में ख्यातनाम साहित्यिक नाम अंजीव अंजुम, डॉ. अंजीव कुमार रावत का जन्म 10 जुलाई 1977 को पिता स्व. श्री शिवनारायण रावत एवं माता शकुन्तला रावत के परिवार में मथुरा में हुआ।
हिंदी साहित्य में एम.ए , एम.फिल कर पीएच. डी. की उपाधि प्राप्त की। हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थानी, बृज भाषाओं के ज्ञाता अध्यापक एवं स्वतंत्र पत्रकार है तथा गद्य एवं पद्य विधाओं में 1995 से बाल साहित्य, गीत, कविता, दोहा, छंद, कहानी, व्यंग, जीवनी, गजल, लघुकथा, रेखाचित्र एवं यात्रा वृतांत का लेखन कर रहे हैं । हिन्दी के अनेक पत्र-पत्रिकाओं, विभिन्न संकलनों एवं विशेषांकों में रचनाएं अनवरत प्रकाशित एवं टीवी के बाह-वाह दूरदर्शन जयपुर, आकाशवाणी दिल्ली, जयपुर, मथुरा, ग्वालियर एवं इंदौर सहित पत्रिका टीवी पर रचनाओं का प्रसारण होता है।
इनके बाल साहित्य विषय पर एक लघुशोध प्रबंध एवं शोथ प्रबंध प्रकाशित हुआ है एवं एक शोध प्रबंध प्रस्तावित है। महाराष्ट्र पाठ्य पुस्तक मण्डल पूना की कक्षा एक में बाल कविता शामिल है। पं जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर के संस्थापक सदस्य, राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी जयपुर राजस्थान सरकार के संयोजक एवं प्रकाशन समिति के साहित्य सचिव के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं में पदाधिकारी रहे हैं।
अब तक बाल साहित्य की समस्त विधाओं पर 236 मौलिक, संपादित, अनुदित एवं अनुवादित कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। बाल काव्य संग्रह कृतियां : बच्चों की फुलवारी, गीत वतन के गाये जा, कौन फलों का राजा, हम फूल हैं बगिया के , शरीर के अंग , अजब गजब फल , अलबेला पक्षा संसार, चतुर चौकड़ी, शेर की मूर्खता,. चतुर हंस , घमण्डी राजकुमार , चूहा चला हीरो बनने, लोमड़ी की चतुराई , आस्था के स्वर - देश भक्ति गीत संग्रह, नवस्वरों की गूंज - देश भक्ति गीत संग्रह, ज्ञान वर्द्धक गीत भाग प्रथम, ज्ञान वर्द्धक गीत भाग द्वितीय , भारत का जय गान देश भक्ति गीत संग्रह, नमन देश के वीरों को - दिश भक्ति गीत संग्रह एवं वंदे मातरम् देश भक्ति गीत संग्रह प्रकाशित हुई हैं। हम बच्चे मतवाले प्रकाशनाधीन है। पहेली संग्रह कृतियां : ज्ञान विज्ञान पहेलियाँ एवं स्वतंत्रता की पहेलियाँ प्रकाशित हुई हैं। बाल उपन्यास कृतियां: रुस्तम , बगुलों की जीत प्रकाशित हुए एवं मुक्तामणि प्रकाशनाधीन है।
बाल आत्मकथा कृतियां : मैं द्वारका हूँ , मैं जलियाँवाला बाग हूँ,. मैं काला पानी हूँ ,मैं हूँ हावड़ा ब्रिज, मैं गंगा हूं एवं मैं यमुना हूं प्रकाशित हुए हैं। बाल यात्रा वृतांत कृतियां : कुंभलगढ़ की सैर प्रकाशित हुई ऐसी वन शौर्य धरा चित्तौड़ प्रकाशनाधीन है। बाल साहित्य समीक्षा पर हिन्दी बाल साहित्य सृजन और समीक्षा प्रकाशित हुई है। बाल नाटक कृतियां लकड़ी की तलवार , नया सवेरा , मैं कूड़ादान हूँ एवं स्वच्छ रहे परिवेश प्रकाशित हुई हैं।
कांतिकारियों एवं महापुरुषों का जीवनी कृतियां : भारत की विभूतियाँ भाग- एक एवं दो, लाल बहादुर शास्त्री , महावीर स्वामी , गौतम बुद्ध , शंकराचार्य , गुरुनानक , गुरु गोविन्द सिंह, महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक , जवाहर लाल नेहरू , सुभाष चंद बोस, डॉ० भीमराव अम्बेडकर , डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्ण ,महाराणा प्रताप, लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल , भारत के लाल लाल बहादुर शास्त्री , भारत के महान शिक्षा शास्त्री डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन , लोकनायक जयप्रकाश नारायण, शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय , लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं शिवाजी प्रकाशित हुई है।
राजस्थानी भाषा में बाल साहित्य कृतियां :
चावी बाल कहाण्यां, एक अर एक ग्यारह, हाथी दादा री कुरसी, पिग्यौ उड्यौ ,तितली अर मंगत , मूसो चाल्यौ फिल्लम देखवा , लटकूराम अर पटकूराम, सोणा रा घुंघरू, सांवचौ सुपणौ, बादली बरसी, संगीत मास्टर, सुपणौ, पुरस्कार एवं चुनमुन अर मुनमुन प्रकाशित हुई हैं। अनूदित बाल साहित्य कृतियां : टाय वाडीज एण्ड अदर स्टोरीज (अंग्रेजी), न्यू एवेकनिंग एण्ड अदर स्टोरीज (अंग्रेजी), कुंभलगढ री सैर (राजस्थानी) , सुच्छता री कहाण्या (राजस्थानी) , मैं हूँ कूडौदान (राजस्थानी) , झिलमिल चिलमिल (राजस्थानी) , रंगेइयौ गदेड़ौ (राजस्थानी) , पिकनिक (राजस्थानी), सांवचौं उपहार (राजस्थानी) , मिण्डू तो झूठ बोल्यै (राजस्थानी) , हरी चिड़कली अर मुनमुन (राजस्थानी) ,अजब गजब रा फल (राजस्थानी) , अतै सो खपै (राजस्थानी) , गुरुजी री सीख (राजस्थानी) , सबूरी बड़ी होवै (राजस्थानी) , स्याणौ कागलौ (राजस्थानी), कैक्टस की छांव तले (ब्रजभाषा), द रायल मोस्टेज (अंग्रेजी) प्रकाशित हुई हैं।
छत्तीसगढ़ी भाषा में अनूदित 9 बाल कहानियाँ, गीत संग्रह कृतियां : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, और बात मेरे गाँव की, गजल संग्रह कृतियां एक टुकड़ा रोशनी ,बंद पलकों में , कागज के परिंदे एवं निर्झर, कविता संग्रह फूल सलीब के, लघुकथा संग्रह कृतियां : समझौता (राजस्थान साहित्य अकादमी का युवा पुरस्कार एवं अमृत बूँद, कहानी संग्रह अनछुई दिशाएँ, संस्मरणात्मक रेखाचित्र संग्रह कृतियां : चेतना के बिम्ब , मन दर्पण छवि न्यारी अप्रकाशित, मन चौखट के बंदनवार (मप्र अकादमी द्वारा पुरस्कृत), लघुकथा संकलन एवं संपादन कृतियां : शब्द और नाद , लहर और लहर एवं अबोली के बोल प्रकाशित हुई हैं। शोध कृतियां: धारापथ परिचय प्रवृतियाँ और मूल्यांकन, सतपाल सिंह चौहान व्यक्तित्व एवं कृतित्व,सूरज मृदुल का साहित्य एक शोधपरक मूल्यांकन, राजस्थानी भाषा में बाल साहित्य कृति मिणख - अमर बानिया लोहोरो की कविताओं का राजस्थानी भाषा में अनुवाद प्रकाशित हुई हैं।
ब्रजभाषा साहित्य कृतियों में ब्रज बाँसुरी (समस्यापूर्ति) ,जे बतियाँ यमुना के जल की (खण्डकाव्य, गीत संगै अरु मुक्त छंद) (हिन्दुस्तानी अकादमी प्रयागराज से पुरस्कृत), मन माटी के मनका (ब्रजभाषा साहित्य का प्रथम संस्मरात्मक रेखाचित्र संग्रह), मन मुरली घनश्याम की (काव्य संग्रह), ब्रज लोक साहित्य विवेचनात्मक कृतियां : ब्रज सांस्कृतिक विविधा (लेख संग्रह), कवि रत्न शिवराम जावरे वालों का ब्रज लोक साहित्य एक विवेचन प्रकाशित हुई हैं एवं ब्रजकवि दयालु के काव्य, छंद, पदों एवं रचनाओं का संग्रहण प्रकाशनाधीन है।
जनजागरण साहित्य कृतियों में जल के गीत, वृक्ष बचे तो जग बचे, बेटी पावन दीप है, शिक्षक सीपी मोती ज्ञान, स्वच्छ रहे परिवेश , कन्या भ्रूण समझा रहा, स्वच्छ धरा , हे मनुज ! तूने क्या किया, कोरोना की क ख ग दोहा संग्रह एवं अब कोरोना हारेगा दोहा संग्रह, जीतेंगे कोरोना वारियर्स मुक्तक संग्रह, कोरोना योद्धाओं को सलाम गीत संग्रह ,. शिक्षक
गंगा ज्ञान की ,कर्म चेतना की दिशा , गांधी साहित्य कृतियों मेंगांधी दर्शन प्रकाशनाधीन, गांधी के बोल (गीत संग्रह) , सत्य के प्रयोग (वस्तुनिष्ठ प्रश्न सीरीज) साबरमती का लाल (गीत संग्रह) प्रकाशित हुई हैं।
,संपादित कृतियाँ : 44 संपादित कृतियों में
उत्तर प्रदेश ज्ञान कोश ,मध्यप्रदेश ज्ञान कोश मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल , मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल,. मध्य मध्यप्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य, लोक वाद्य एवं लोक नाट्य , मध्य प्रदेश के प्रमुख त्यौहार, मेले एवं पर्व , मध्यप्रदेश कला और संस्कृति , मध्यप्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक दुर्ग, किले और महल , मध्यप्रदेश के महान व्यक्तित्व , मध्यप्रदेश के प्रमुख साहित्यकार , उत्तरप्रदेश के महान व्यक्तित्व , छत्तीसगढ़ ज्ञान कोश , छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटक स्थल , छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थल, छत्तीसगढ़ के महान व्यक्तित्व, छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक नृत्य, लोक वाद्य एवं लोक नाट्य , छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार, मेले एवं पर्व , छत्तीसगढ़ कला और संस्कृति , छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक दुर्ग, किले और महल , उत्तराखण्ड ज्ञान कोश , उत्तराखण्ड के प्रमुख पर्यटक स्थल उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थल उत्तराखण्ड प्रमुख लोक नृत्य, लोक वाद्य एवं लोक नाट्य , उत्तराखण्ड प्रमुख त्यौहार, मेले एवं पर्व , उत्तराखण्ड कला और संस्कृति , उत्तराखण्ड के महान व्यक्तित्व, राष्ट्र भक्ति गान , प्रेरक प्रसंग ,पौराणिक कथाएँ , भारत की लोककथाएँ 31. हिन्दी के आधुनिक कवि , हमारी जयन्तियाँ , गोविन्द शर्मा की चुनिन्दा बाल कहानियाँ , बुलाकी शर्मा की चुनिन्दा बाल कहानियाँ , विमला भण्डारी की चुनिन्दा बाल कहानियाँ , मुरलीधर वैष्णव की चुनिन्दा बाल कहानियाँ उत्तरप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल , उत्तरप्रदेश की महान विभूतियाँ , उत्तरप्रदेश की कला और संस्कृति , अयोध्या दर्शन , काशी दर्शन , मयुरा दर्शन, उत्तरप्रदेश की नदियाँ ,उत्तरप्रदेश के कांतिकारी तथा नैतिक शिक्षा संबंधित कृतियां
कक्षा-एक एवं कक्षा-2 दो प्रकाशित हुई हैं।
ब्रजभाषा साहित्य सम्पादन कार्य कृतियां :
ब्रज के लोक गीत - राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर से प्रकाशित, लठावन लहरी तृतीय खण्ड हिन्दी पुस्तकालय समिति, डीग से प्रकाशित , श्याम सुधा रस प्रथम खण्ड - साहित्य मण्डल, श्रीनाथद्वारा, रामकुमार घोटड़ की श्रेष्ठ लघुकथाएँ ब्रजभाषा में अनुवाद कार्य कृतियां प्रकाशित हुई हैं। कई पत्रिकाओं का संपादन भी किया।
पुरस्कार - सम्मान
देश भर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा 100 से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं। प्रमुख पुरस्कारों में विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि विक्रमशिला विश्वविद्यालय, भागलपुर, बाल साहित्य श्री सम्मान दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक लाख पचास हजार रुपये पुरस्कार, अखिल भारतीय महादेवी वर्मा रेखाचित्र पुरस्कार एक लाख रुपए मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी एवं साहित्य परिषद मध्यप्रदेश भोपाल ,कवि कुंभनदास ब्रजभाषा एक लाख का पुरस्कार और सम्मान हिन्दुस्तानी अकादमी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, श्री कृष्ण कुमार फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान एवं 25 हजार का पुरस्कार उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ, टू मीडिया गौख सम्मान दिल्ली, प्रसार भारती दिल्ली के सर्वोच्च सर्वभाषा कवि सम्मेलन में सहभागिता एवं बर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में नामित , मलिक मोहम्मद जायसी सम्मान, जायसनगर, रायबरेली, अभिव्यक्त्ति सम्मान, अभिव्यक्ति सांस्कृतिक मंच, मण्डी अटेली, हरियाणा , विद्या वारिधि, साहित्य संगम, इलाहाबाद, संत कवि सुंदरदास स्मृति राष्ट्रीय सम्मान, जयपुर, बाल साहित्यश्री सम्मान खटीमा,उत्तराखंड, प्राईड आफ पटोटी, पटोदी गुडगांव, राष्टगौख सम्मान साहित्य प्रभा, देहरादून, साहित्य मणि सम्मान प्रेस क्लव मण्डी अटेली, हरियाणा, श्री जुगुल देवी स्मृति बाल साहित्य साधना सम्मान भारतीय बाल कल्याण संस्थान कानपुर ,श्री रामदादा ठाकुर स्मृति लघुकथा सम्मान जबलपुर मध्यप्रदेश, बाल वाटिका नवसृजन सम्मान, भीलवाड़, स्व० चंद्र भागा तिवारी स्मृति सम्मान पाथेय साहित्य अकादमी जबलपुर, ब्रजभाषा विभूषण साहित्य सुधाकर सम्मान एवं पुनः श्रीभगवती प्रसाद देवपुरा बाल साहित्यश्री सम्मान साहित्य मण्डल, श्रीनायद्वारा मरूधर मृदुल युवा साहित्य सम्मान- राज. साहित्य अकादमी उदयपुर 31 हजार रुपये राशि से पुरस्कृत, स्व विभूतिनारायण बाल साहित्य सम्मान बाल कल्याण एवं शोध संस्थान भोपाल, पं. प्रतापनारायण मिश्र युवा साहित्य सम्मान लखनऊ, साहित्यश्री, राष्टगौरव सम्मान दून द्रोण आदिम विकास समिति देहरादून , श्रीभारतेंदु समिति कोटा एवं चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट की अखिल भारतीय बाल कहानी प्रतियोगिता पुरस्कार आदि शामिल हैं। श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति डीग भरतपुर द्वारा विविध विधाओं में विविध वर्षों में 15 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
Headlines
बाल साहित्य की सभी विधाओं में चलाई कलम
डॉ. अंजीव ' अंजुम ', दौसा
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…