उदयपुर। सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घाटा वाली माताजी मंदिर परिसर में एक विशेष जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल उदयपुर, पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, देबारी, तथा राष्ट्रीय केमिकल फैक्ट्री, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाना था। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच बायोडिग्रेडेबल बैग्स वितरित किए गए, पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता बैनर स्थापित किए गए तथा परिसर में डस्टबिन उपलब्ध कराए गए। साथ ही व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की गई एवं लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की एक विशेष पहल के रूप में गो-काष्ठ (गाय के गोबर से निर्मित पर्यावरण अनुकूल लकड़ी) का उपयोग कर ईको-फ्रेंडली हवन आयोजित किया गया। इस हवन के माध्यम से पारंपरिक भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के समन्वय का संदेश दिया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु जनभागीदारी का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर शरद सक्सेना (क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, उदयपुर) ने पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. ए. बी. राय (प्राचार्य, पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) ने कहा कि संस्थान सदैव सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।डॉ. मोहित पाल सिंह (अस्पताल अधीक्षक, पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) ने स्वच्छता एवं स्वस्थ पर्यावरण को जनस्वास्थ्य का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।
कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत वैष्णव (राष्ट्रीय केमिकल एंड मिनरल्स, उदयपुर), राजेंद्र (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), अर्चना सिंह (राहड़ा फाउंडेशन), कमल सिंह (पूर्व सरपंच, बीछड़ी पंचायत), बी. एस. शुक्ला (महाप्रबंधक, ब्लू फॉस्फेट), सिद्धार्थ (साधना फॉस्फेट), अभिषेक ठाकुर (रीसस्टेनेबिलिटी), गिरीश (उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स, कलड़वास), किशोर सिंह एवं रतन सिंह (श्री घाटा वाली माता (चामुंडा माँ) विकास समिति देबारी उदयपुर), उमेश पालीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। सभी उपस्थित अतिथियों ने इस संयुक्त पहल की सराहना करते हुए स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
Headlines
घाटा वाली माताजी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष सीएसआर अभियान का आयोजन
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…