उदयपुर / शायराना परिवार का कवि साहित्य समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में सुबह 10 बजे आयोजित होगा जिसमें साहित्यकारों कवियों की प्रतियोगिता रखी गई है। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रीजनल कंजर्वेटिव फॉरेस्ट ऑफिसर आर. के. जैन होंगे । अध्यक्षता सीमा सिंह मेनेजिंग डायरेक्टर ऐश्वर्या कॉलेज करेगी , समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्र स्तर कवि जन होंगे!

 

मुख्य सलाहकार ललित गोयल के अनुसार शायराना उदयपुर परिवार पिछले करीब 15 वर्ष से साहित्य और संगीत की सामाजिक सेवा के निःशुल्क कार्यक्रम निरतंर आयोजित कर साहित्य संगीत की प्रतिभाओ को निःशुल्क मंच प्रदान कर रहा है इसी कड़ी में 7 जून को साहित्य कवि सम्मेलन रखा है 

 

कार्यकम समन्वयक आभा सिरसीकर के अनुसार कार्यक्रम में राजसमन्द खेरवाड़ा राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ गढ़ नाथद्वारा से साहित्यकारों के शामिल होने जा रहे है 

साहित्य में नवाचार के पहलू पर रचना प्रस्तुत करने वाले कवियों लेखकों को सम्मानित किया जाएगा 

 

 कवियों..रचनाकारों को अपनी कृतियों के मंचीय प्रस्तुतीकरण के लिये आपना नाम पंजीकृत कराए। 

संपर्क...9772453735

कार्यक्रम 10 बजे अपने पूर्व निर्धारित समय पर प्रारम्भ हो जाएगा।

Source: