उदयपुर। उदयपुर को पयर्टन क्षेत्र में उंचाइयां दिलाने, पर्यटकों को सुरक्षा और बेहतर माहौल प्रदान करने तथा होटल व्यवसासियों के हितों की रक्षा करने के संकल्प के साथ होटल एसोसिएशन, उदयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रामी रॉयल, बलीचा, में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अतिथियों तथा होटल व्यवसायियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उदयपुर के होटल व्यवसाय तथा संगठन को आगे बढाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सेवा, संगठन को मजबूत बनाने तथा होटल व्यवसायियों के सम्मान के संकल्प के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा होटल उद्योग केवल कमरों या भवनों का व्यवसाय नहीं है, हम केवल पर्यटकों का स्वागत नहीं करते बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और शहर की आत्मा से उनका परिचय करवाते हैं। अग्रवाल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि होटल एसोसिएशन हर सदस्य के लिए मजबूत परिवार बनें, हम सरकार प्रशासन के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करके होटल व्यवसाय की समस्याओं को तथ्यों व मजबूती के साथ उठाने का प्रयास करेंगे।
मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उदयपुर के पर्यटन और होटल व्यवसाय को उंचाई पर ले जाने वाले अपने पिताश्री स्व. अरविंद सिंह को याद करते हुए कहा कि मेहनत, योग्यता और क्षमता ने मेवाड को आगे बढाया है। मेवाड की पीढियों की बदौलत आज होटल व्यवसाय को भी आगे बढने में मदद मिली और व्यवसायियों को भी इसका लाभ मिला। आज शाही शादियों और बडे इवेंट से उदयपुर इस मुकाम तक पहुंच गया है कि जिस सांस में पेरिस, दुबई और लंदन का नाम लिया जाता है उसी सांस में उदयपुर का भी नाम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसा सकारात्मक काम करकेे जाए जिससे आने वाली पीढियां नाम याद रखे। उन्होंने कहा कि जलसांझी की कला दुनिया में एक इकालौती विरासत है जो सिर्फ उदयपुर में बनाई जाती है। यह कला आज लुप्त हो रही है, जिसको बचाने के लिए होटल व्यवसायियों को भी आगे आना चाहिए, उनकी मदद करनी चाहिए।
विशेष अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि उदयपुर आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। समारोह में विशिष्ठ अतिथि उदयपुर चौंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने कहा कि उदयपुर के राजा महाराजाओं, खासकर स्व. अरविंद सिंह मेवाड ने उदयपुर के पर्यटन को बढाने में जो भूमिका अदा की है उसे सालो याद रखा जाएगा। सिंघवी ने कहा कि उदयपुर आने वाला पर्यटक यहां की अच्छी यादें लेकर जाए, लेकिन ऐसा होता नहीं है, क्योंकि गुजरात नंबर के वाहन देखते ही पुलिसकर्मी वसूली में लग जाते हैं, बिना बात परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि होटल व्यवसायियों को भी बदलना होगा। अगर वे पर्यटक को केवल ग्राहक मानकर चलेंगे तो पर्यटक भी उदयपुर से रुख मोड लेगा। हमारी कोशिश रहनी चाहिए कि जो पर्यटक दो दिनों के लिए उदयपुर आए वो चार दिनों तक रुकने की इच्छा रखे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेेस नेता लालसिंह झाला ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि पर्यटक को सुविधाएं मिले। श्री झाला ने भी उदयपुर में पुलिस द्वारा गुजराती और अन्य पर्यटकों को परेशान करने पर चिंता जताई और कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि उदयपुर आने वाले पर्यटक को कोई तकलीफ नहीं हो। निवर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही ने उनके अनुभवों का लाभ संगठन की आगामी कार्यकारिणी को देने के लिए वे तत्पर रहेंगे। समारोह में संगठन की नई सदस्यता लेने वाले 22 होटल मालिकों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। समारोह में गौरव कोठारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उषा शर्मा उपाध्यक्ष, विकास पोरवाल सचिव व जोय सुवालका ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मनदीप सिंह चौहान, शक्ति सिंह इंदा, गौरव बंदवाल, गुंजन वैष्णव, कृष्णवीर सिंह, डॉ आकांक्षा गोयल, निर्मल अग्रवाल, तेजेंद्र सिंह रोबिन, अरुणा दोषी, मानव भंडारी, संग्राम सिंह व ओम पालीवाल ने शपथ ली। सचिव विकास पोरवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर पर्यटन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सुमिता सरोज, महेंद्र सिंह आगरिया, शक्ति सिंह कारोही, अजय सिंह बोहेडा, सुदर्शन देव सिंह कारोही, फायर ऑफिसर शिव लाल मीणा, हेमंत पेरीवाल, अंबालाल बोहरा, महेंद्र सुहालका, मनीष गलुनडिया, भगवान वैष्णव, धीरज दोषी, कमल भंडारी, नरेंद्र धींग, प्रकाश चंद अग्रवाल व विनीत दमानी सहित पूर्व अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित थे।
Headlines
पर्यटकों की सुरक्षा और बेहतर माहौल के संकल्प के साथ होटल एसोसिएशन उदयपुर कार्यकारिणी ने ली शपथ
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…