रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा क्षेत्र में रेल संपर्क के लिए विशेष पहल
जयपुर। रेलवे द्वारा राजस्थान के महत्वपूर्ण क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन से देवगढ़ मदारिया को वाया टोडगढ़-रावली को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए नई लाइन के कार्य हेतु फ़ाइनल लोकेशन सर्वे को मंज़ूरी प्रदान की गई है।
रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा राजस्थान में रेल संपर्कों की कड़ी को सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्र में रेल संपर्क के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र मारवाड़ जंक्श-देवगढ़ मदारिया वाया टोडगढ़-रावली, 72 किलोमीटर नई लाइन के लिए फ़ाइनल लोकेशन सर्वे को मंज़ूरी प्रदान की गई है। फ़ाइनल लोकेशन सर्वे के कार्य के लिए 11.75 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह रेल लाइन राजसमंद, उदयपुर पाली और आसपास के क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी। साथ ही क्षेत्र का अहमदाबाद और जयपुर के मध्य भी सम्पर्क स्थापित होगा।
देवगढ़ मदरिया और टोडगढ़ जैसे पर्यटन क्षेत्र अब तक सीमित परिवहन साधनों पर निर्भर रहे हैं। यह प्रस्तावित रेल मार्ग इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। इस नई रेल लाइन के निर्माण से टोडगढ़ और देवगढ़ जैसे ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक रेल मार्ग के माध्यम से पहुंच और सुगम होगी। साथ ही व्यापार, कृषि और स्थानीय उद्योगों के लिए नए परिवहन का विकल्प उपलब्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि नाथद्वारा-देवगढ़ मदारिया, 82 किलोमीटर रेल लाइन का 969 करोड़ रुपए की लागत के साथ गेज परिवर्तन कार्य प्रगति पर है।
इन कार्यों के होने से क्षेत्र का जयपुर, दिल्ली, उदयपुर, अहमदाबाद, मुंबई सहित देश के प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।
मारवाड़ जंक्शन-देवगढ़ मदारिया वाया टोडगढ़-रावली, 72 किलोमीटर नई लाइन के लिए फ़ाइनल लोकेशन सर्वे पूरा होने के बाद परियोजना की वित्तीय और तकनीकी व्यवहार्यता के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर कार्य स्वीकृत रेलवे बोर्ड स्वीकृति हेतु प्रेषित की जाएगी। रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए कार्य किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रवासियों को अधिकाधिक रेल सुविधाएँ प्राप्त हो सके।
Headlines
देवगढ़ मदरिया से मारवाड़ जंक्शन वाया टोडगढ़-रावली नई रेल लाइन के फ़ाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…