जैसलमेर। भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हाल ही में 03 मार्च  से पुनः प्रारंभ वाय ुसैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु पदों में भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हाल ही में 03 मार्च से फिर शुरु हो गई है। इस बार आयु सीमा में छूट दी गई है। अब अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ा कर 22 वर्ष कर दी गई है। अब 22 वर्ष की उम्र सीमा के अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

   उन्होंने बताया कि  भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों दोनों के लिए अग्निवीरवायु इंटैक 01/2027 के लिए आवेदन पोर्टल आज दिनांक 03 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक फिर से चालू कर दिया है जिसके द्वारा इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करके आयुसीमा में दी गई छूट का लाभ उठा सकते है। यह सभी योग्य उम्मीदवारो के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर भारत की सशस्त्र सेना बलों का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय वायुसेना ने हाल ही में कोरिजॅडम जारी करके इसकी जानकारी दी है। अभ्यर्थी निम्नलिखित वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैंरू- gSa:& https:@@iafrecruitment-edcil-co-in@जिसके लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से लेकर 01 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए (यहां लिखी दोनों तिथि भी मान्य)। साथ ही अभ्यर्थी को 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50ः या अधिक अंकों के साथ ही उत्तीण होना आवशयक है एवं इसके साथ ही  अंग्रेजी विषय में भी 50ः या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य है।

    उल्लेखनीय हैं कि  12 वीं भौतिकी एवं गणित विषय वाले अभ्यर्थी साइंस ग्रुप एवं अन्य ग्रुप दोनों में आवेदन के पात्र होंगे। जब कि 12 वीं या समकक्ष परीक्षा में अन्य विषयों वाले अभ्यर्थी अन्य ग्रुप (साइंस के अलावा) में आवेदन के पात्र होंगे। आयु सीमा के अलावा बाकी अन्य सभी जानकारी एवं भर्ती प्रकिया के सभी मानदंड वायु सेना अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती के विज्ञापन संख्या सी बी सी 10803/13/0025/2526 के अनुसार होंगे जो कि रोजगार समाचार ¼Employment News½ के 17 जनवरी 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ था। विज्ञापन एवं कोरिजेंडम उपयुक्त उल्लिखित भर्ती आवेदन की वेबसाइट द्वारा भी डाउनलोड की जा सकती है ।

Source: