जैसलमेर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक पर्यटन एवं संस्कृति केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज शनिवार, 07 मार्च को दोपहर 1 बजे जिला कलक्ट्री सभागार में रखी गई है।

         मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विभागीय योजनाओं की अपडेट प्रगति के साथ अनिवार्य रुप से उपस्थित होवें। उन्होंने बताया कि सांसद बाड़मेर-जैसलमेर उम्मेदाराम बेनिवाल, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक महन्त प्रतापपुरी, अध्यक्ष नगरपालिका पोकरण मनीष पुरोहित के साथ ही पंचायत समितियों के प्रशासक, नगरपरिषद जैसलमेर के प्रशासक एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आमन्त्रित किया गया है।

Source: