आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता

        जैसलमेर 12 मार्च। जिले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत सेवा क्षेत्र में एयु स्माल फाइनेन्स बैंक से ऋण स्वीकृत किया गया जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र, जैसलमेर द्वारा संचालित डॉ. भीमराव आंबेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत मेवा क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए रूपसी जैसलमेर निवासी नीरज मेघवाल को BRUPY योजना अंतर्गत प्रायोजित ऋण के माध्यम से टूरिस्ट कार के लिए 902655/-रूपये का ऋण एयु स्माल फाइनेन्स बैंक द्वारा स्वीकृत कर वितरित किया गया है।

        जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र जैसलमेर की महाप्रबंधक संतोष कुमारी, जिला उद्योग एवम् वाणिज्य अधिकारी मुकेश मेघवाल एवम एयु स्माल फाइनेन्स बैंक के प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ने प्रार्थी को टूरिस्ट कार की चाबी देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की कामना की गई। जिला उद्योग केंद्र, जैसलमेर द्वारा एयु स्माल फाइनेन्स बैंक के माध्यम से यह ऋण 902655/-रूपये का उपलब्ध कराया गया, जिससे लाभार्थी नीरज मेघवाल सेवा क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवम् जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

        महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत पात्र आवेदकों को विभिन्न व्यवसायों के लिए बैंक ऋण पर 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं 25 प्रतिशत पूँजीगत अनुदान की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसमे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस संबंध में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी योजना की अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवम् बाणिज्य केंद्र, जैसलमेर से संपर्क कर सकते हैं।

Source: