जैसलमेर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के प्रभावी निर्देशन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ‘ग्राम रथ अभियान’ के तहत बुधवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र में जनजागरूकता का सशक्त माहौल देखने को मिला।
अभियान के तहत पंचायत समिति भणियाणा की ग्राम पंचायत हरियासर, सुभाषनगर एवं राजमथाई में ग्राम रथ के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
इस दौरान ग्राम रथ के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं उन्हें इनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम रथ के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए अभियान के प्रति अपनी सकारात्मक सहभागिता दर्ज कराई।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ भी संचालित किया जा रहा है, जो जन-भागीदारी पर आधारित एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य गांवों एवं शहरी वार्डों का संतुलित, समावेशी एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। ग्राम रथ अभियान के दौरान इस योजना के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया गया।
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंच रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी गति मिल रही है।
Source: