जैसलमेर। जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार ’’जनगणना-2027’’ के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत जिले के समस्त उपखंड अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय, जयपुर से आए राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक एवं उप निदेशक लोकेश जैन ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया, उद्देश्यों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को स्व-गणना ¼Self Enumeration½ की प्रक्रिया से भी अवगत कराया, ताकि आमजन को प्रभावी रूप से मार्गदर्शन दिया जा सके।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। साथ ही जिले के आम नागरिकों से अपील की गई कि वे 1 मई से 15 मई 2026 के मध्य जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov. पद अथवा स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में स्वयं अपनी गणना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर परसा राम सैनी, उप निदेशक (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) एवं उप जिला जनगणना अधिकारी राजेन्द्र मेघवाल, उप निदेशक आईसीडीएस सोमेश्वर देवड़ा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, चार्ज उपखंड अधिकारी, चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
Source: