जैसलमेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत मेरा युवा भारत जैसलमेर द्वारा गांधी कालोनी युवा मंडल के सहयोग से ऑपरेशन शक्ति की याद में राष्ट्रीय तकनीकी दिवस का आयोजन गांधी दर्शन में किया गया ।
यह जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी जैसलमेर ने बताया कि युवा मंडलों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के दिनों का आयोजन समय समय पर किया जाता रहा हैं । इसी कड़ी में 11 मई को राष्ट्रीय तकनीकी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं के निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर विज्ञान एवं तकनीकी के महत्व को समझाया गया । कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश बिस्सा ने तकनीकी दिवस मनाने के पीछे इतिहास पर विस्तृत चर्चा की । वही सेवानिवृत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल देवपाल ने युवाओं से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु आव्हान किया ।
पुस्तकालयाध्यक्ष अक्षय कुमार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए माय भारत पोर्टल पर जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के दौरान युवा स्वयंसेवक चयन समिति के सदस्य नरेश कुमार ने युवाओं से माय भारत द्वारा आयोजित राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में लगातार भाग लेकर अपने व्यक्तित्व निर्माण पर बल दिया । कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी के निर्देशन में युवा स्वयंसेवकों जसवंत कुमार, भरत कुमार, महेंद्र सिंह, पूजा कुमावत, लोकेन्द्र, पवन आदि द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
Source: