सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देगा जानकारी

           जैसलमेर। जिले में चल रहे एलईडी वैन आधारित ‘‘ग्राम रथ ’’ आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी के लिए अत्यंत लाभदायी सिद्व हो रहा है।

             जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले में ग्रामीण रथ के लिए जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 16 मई को सगरों की बस्ती, सम, तुर्के की बस्ती एवं सियाम्बर में ग्राम रथ जायेगा। इसी प्रकार रविवार 17 मई को ग्राम पंचयात उण्डा, मण्डाई, कोडियासर एवं पाबनासर में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

             इसी प्रकार पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार 16 मई को बान्धेवा, जोगराजगढ, गुन्दाला एव धोलासर तथा रविवार 17 मई को रावतपुरा, नेतासर, सोहनपुरा एवं चांदनी मेघासर ग्राम पंचायत में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

              उन्होंनें इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे उनके पंचायत में जब मोबाइल वैन ग्रामीण रथ पहंुचे उस समय ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजाओं का पूरा-पूरा लाभ उठावें।

Source: