जैसलमेर । अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जैसलमेर की अध्यक्षता में सचिव, महेन्द्र प्रताप भाटी द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को जिला कारागृह, जैसलमेर का निरीक्षण किया गया और कारागृह में बंद विचाराधीन कैदियों को उपलब्ध करायी जा रही विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क विधिक सहायता तथा लीगल एड डिफेंस काउन्सिल की सुविधाओं के बारे में अवगत कराया, जिससे वे अपने प्रकरणों की प्रभावी पैरवी कर सके।

     इस अवसर पर उप अधीक्षक जिला कारागृह मुरली मनोहर सुथार, कारापाल राजूराम, जेल स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मदनसिंह एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मयंक व्यास, खेमेंद्रसिंह भाटी एवं शिप्रा शर्मा उपस्थित रहे। निरीक्षण के अवसर पर कारागृह की भोजनशाला, बैरको की साफ-सफाई, बंदियों के लिये अन्य व्यवस्थाएं नियमानुसार संतोषजनक पायी गयी। 

Source: