जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरीको ं को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु जनहित में शहरी सेवा शिविर 2026 चलायेे जा रहे है। शहरी सेवा शिविर 2026 का मुख्य उद्ेश्य नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों समस्त सेवाएं उपलब्ध कराने एवं मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है। राज्य सरकार द्वारा 12 जून को शहरी सेवा शिविर 2026 का शुभारंभ किया गया है। यह शिविर आगामी 15 जुलाई तक चलाए जाएगें।     

       शहरी शिविर के दौरान पुष्पा ने बताया कि मैने 02 जून को शहरी सेवा शिविर में पटटे के ऑनलाईन आवेदन किया था। इस भू-खण्ड पर मेरा काफी वर्षांे से निवास था। शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा नगर परिषद सभागार भवन में 16 जून को आयोजित शिविर में प्रभारी सचिव द्वारा पुष्पा/हनुमानदान भूखण्ड संख्या डी-52 को बबर मगरा कच्ची बस्ती नियमन के भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया। इस शिविर में लाभार्थी की लम्बी प्रतिक्षा का हाथोहाथ निस्तारण आज हुआ।      

      शहरी सेवा शिविर 2026 मंे नगर परिषद ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए उन्हे ं उनका वैधानिक अधिकार सौंपा इस क्षण में पुष्पा/हनुमानदान ने मुख्यमंत्री ,राज्य सरकार, जिला प्रशासन,नगर परिषद कार्मिको ं का ह्दय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि शहरी सेवा शिविर का यह दिन उनके परिवार के लिए जीवनभर यादगार रहेगा। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए राहत और खुशी का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शहरी सेवा शिविर जैसे प्रयास नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की क्षमता रखते है।

   उल्लेखनीय हैं कि इन शिविर में आमजन के कार्य बेहतरीन ढंग से तत्तपरता के साथ किये जा रहे है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिकों को समस्त सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा उनसे संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर नागरीकों को राहत प्रदान करने के नगर परिषद जैसलमेर आवेदन प्राप्त कर रहा हैं। इस प्रकार से ये शिविर आमजन के लिए बहुत ही उपयोगी एवं सुकूनदायी साबित हो रहे है।         

Source: