जैसलमेर । जिले मे संचालित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्व हो रहा है। ग्राम पंचायत रूपसी में आयोजित शिविर बुजुर्ग देशलाराम पुत्र खुशलाराम के जीवन में नई खुशियां लेकर आया एवं कुछ ही समय में वर्षों से अपने आवास का मालिकाना हक के लिए आस लगाए बैठा देशलाराम को मौके पर ही उसके आवास का पटटा मिल गया। शिविर प्रभारी नायाब तलसीलदार देदाराम व विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड ने लाभार्थी देशलाराम को आवासीय पटटा प्रदान किया।

      देशलाराम को जैसे ही आवासीय मकान का वैध पटटा मिला तो उसके चेहरे पर खुशी छा गई। उसने कहा कि वर्षों से जिस मकान में उसका परिवार रह रहा था उसका पटटा नही होने से हमेशा मन में चिंता रहती थी। आज यह पटटा प्राप्त कर पूरे परिवार को बहुत ही प्रसन्नता हुई एवं कहा कि यह पटटा मेरे लिए केवल कागज का टुकडा नही बल्कि मेरे और मेरे परिवार के लिए मालिकाना हक, सुरक्षा एवं सम्मान का प्रतीक है।

     देशलाराम ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण सेवा शिविरों का संचालन कर गरीबों को राहत ही नही दी बल्कि उन्हें हक का अधिकार भी दिया है। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की बदौलत देशलाराम की वर्षों बाद मकान का असली मालिकाना हक मिल गया। उसने कहा कि अब पटटे के आधार पर मकान के नवीनीकरण के लिए भी वह आसानी से बैंक से ऋण ले सकेगा एवं परिवार को अच्छा अशियाना बनाने की इच्छा की पूर्ति भी कर सकेगा।

Source: