जैसलमेर । संवेदनशील राज्य सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्व हो रहे है। शिविरों में जहां किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिल रहा है वही कृषि अधिकारियों द्वारा कृषि विभाग की अनुदानित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

       ग्राम पंचायत खुईयाला में आयोजित शिविर आलम का गांव निवासी आलम खान पुत्र भीखे खान के लिए तो घर बैठे सौगात लेकर आया। शिविर के दिवस कृषि विभाग के अधिकारी ने आलम खान के खेत पर जाकर मिटटी की जांच का नमूना लेकर उसकी जांच करवाई। जांच के आधार के बाद आलम खान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मौके पर प्रदान किया गया।

      किसान आलम खान ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने के बाद कहा कि मुझे इसके माध्यम से भूमि के उरर्वरा की जानकारी मिली है। उसने कहा कि अब मै मेरे खेत पर संतुलित उर्वरक प्रंबधन अपनाकर खाद का उपयोग करूगा एवं कम लागत मे अधिक उत्पादन प्राप्त करूगा। उसने कहा कि यह मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर बढाने का महत्वपूर्ण कदम है। उसने कार्ड के लिए कृषि विभाग के साथ ही संवेदनशील सरकार के प्रति आभार जताया एवं कहा कि घर बैठे उनका काम हो गया।        

Source: