जैसलमेर । राज्य सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए सुरक्षा का एक नया कवच साबित हो रहा है। जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में मंगला पशु बीमा योजना से पशु पालकों को पशु बीमा पॉलिसी प्रमाण पत्र प्रदान किये जा रहे है।

       भारत-पाक सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत बाहला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में इसका नजारा देखने को मिला। जहां पर शिविर प्रभारी तहसीलदार दिनेश विश्नोई  एवं विकास अधिकारी नाथू सिंह ने जरूरतमंद पशुपालक परिवार को योजना का लाभ प्रदान कर भविष्य की चिंताओं से राहत दिलाई गई।

       यह शिविर बाहला निवासी पशुपालक श्रीमति काशुंबी पत्नी इनायत खा के लिए परिवार के लिए सुरक्षा कवच लेकर आया। पशुपालन विभाग के अधिकारी ने शिविर में पशु बीमा पॉलिसी के महत्व के बारे में जानकारी दी तो श्रीमती काशुंबी ने उसके 2 गायों के लिए पशु बीमा करने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसके आधार पर लाभार्थी काशंुबी को प्रति गाय 40 हजार प्रति पशु एक वर्ष के लिए बीमा पॉलिसी प्रदान की गई। जैसे ही काशुंबी को पॉलिसी का सुरक्षा कवच मिला तो उसके चेहरे की चिंता की रेखाएं मिट गई।

श्रीमती कांशुबी ने कहा कि पूर्व में पशुओं का बीमा नहीं होने के कारण किसी दुर्घटना, बीमारी से पशुधन के मरने से उसके परिवार में आर्थिक संकट खडा हो जाता लेकिन बीमा सुरक्षा कवच मिलने के बाद वह निश्चित हो गई अब पशु धन की दुर्घटना में मृत्यु होने पर वह अब इस पॉलिसी की धन राशि के माध्यम से नया पशु धन खरीद सकेगी एवं अपने परिवार की आजीविका सुरक्षित कर सकेगी।

लाभार्थी काशंुबी ने कहा कि संवेदनशील सरकार द्वारा संचालित ये ग्रामीण सेवा शिविर हजारों पशु पालकों के लिए बहुत ही लाभदायी एंव सुरक्षा का कवच साबित हो रहे है। उसने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही पशुपालन विभाग  के प्रति आभार जताया।

Source: