जैसलमेर। 12 वां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक ’’योगा फॉर हेल्थी एजिंग’’ थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम शहीद पूनम सिंह स्टेडियम जैसलमेर के साथ-साथ शहर के पर्यटन स्थल सोनार किला, गड़सीसर झील के साथ ही ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी ने जिले में 21 जून को योग दिवस के सफल आयोजन के संबंध में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्री सभागार में अधिकारियों की बैठक ली एवं आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सामूहिक भागीदारी के साथ योग दिवस का शानदार आयोजन करे एवं सभी व्यवस्थाएं बेहतरीन हो। उन्होनें यह भी निर्देश दिये कि जिला स्तर के साथ ही ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम सुचारू रूप से होना चाहिए।
उन्होनें जिला स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में शिक्षा विभाग के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो लक्ष्य उन्हें दिये गए है उसी अनुरूप सभी संभागी समय पर उपस्थित हो। उन्होनें आयुक्त नगर परिषद को निर्देश दिये कि वे जिला स्तरीय के लिए समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले। उन्होनें उपनिदेशक आयुर्वेद को निर्देश दिये कि वे प्रोटोकॉल के अनुरूप योग प्रशिक्षिकों के माध्यम से योगाभ्यास का कार्यक्रम करवाना सुनिश्चित करे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों एवं आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होनंे अधिकारियों को टीम भावना से कार्य कर योग दिवस का शानदार आयोजन कराने के निर्देश दिये। उन्होनंें योग सम्पर्क पोर्टल पर भी समय पर पंजीयन कराने के निर्देश दिये।
आयुर्वेद विभाग जैसलमेर के उपनिदेशक डॉ ताम्बल राम जुईया ने बताया कि जिला स्तर के साथ सभी ब्लॉक, ग्राम पंचायत मुख्यालयों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी योग दिवस- 21 जून को प्रातः 6 से 8 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगें। उन्होंनें बताया कि इसमें ब्लॉक पोकरण, भणियाना, नाचना, मोहनगढ, फतेहगढ एवं सम में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा। उन्होनंें बैठक में योग दिवस के लिए अब तक की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। उन्होनंें योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सादू, आयुक्त नगर परिषद लजपाल सिंह सोढा के साथ ही आयुर्वेद विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Source: