जैसलमेर। जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र, जैसलमेर द्वारा संचालित डॉ. भीमराव आंबेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार को अधिकाधिक बढ़ावा देने के लिए चुने की धाणी, डाबला जैसलमेर निवासी अनिता मेघवाल को ठत्न्च्ल् योजना में प्रायोजित ऋण के माध्यम से सवारी टेम्पो के लिए 2,50,000 रूपये का ऋण भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,एलआईसी बिल्डिंग,जैसलमेर द्वारा स्वीकृत कर वितरित किया गया है।
जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र जैसलमेर की महाप्रबधक संतोष कुमारी, जिला उद्योग एवम् वाणिज्य अधिकारी मुकेश मेघवाल एवम भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लोन अधिकारी दीपू शंकर ने आज प्रार्थी अनिता मेघवाल को सवारी टेम्पो की चाबी प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने की कामना की गई।
महाप्रबधक संतोष कुमारी ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र, जैसलमेर द्वारा ऋण भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से यह ऋण 2,50,000 रूपये का उपलब्ध कराया गया, जिससे लाभार्थी अनिता मेघवाल सेवा क्षेत्र में अपने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकेंगी। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवम् जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत पात्र आवेदकों को विभिन्न व्यवसायों के लिए बैंक ऋण पर 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं 25 प्रतिशत पूँजीगत अनुदान की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकें।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी योजना की अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र, जैसलमेर से संपर्क कर सकते हैं।
Source: