जैसलमेर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार नालसा जागृति योजना, 2025 के माह जून के शीर्षक वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा’’एवं अवेयरनेस मॉड्यल फॉर सीनियर सिटीजन’’की पालना में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर ललित पुरोहित ने दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, अमरसागर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में कुल 07 व्यक्ति मिले, जिनकी समस्याओं को सुना गया व सुधार बाबत् उपिस्थत वृद्धाश्रम के सचिव को निर्देशित किया गया। वृद्धाश्रम में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधा, आवास, भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। इसके साथ ही वृद्धाश्रम पर आवासरत वरिष्ठ नागरिकों संबंधित दस्तावेजों की जांच की एवं चिकित्सा विभाग से समन्वय स्थापित कर मेडिकल कैंप आयोजित करने व वृद्धजनों के पुनर्वास के संबंध में सशक्त कदम उठाए जाने बाबत् निर्देशित किया गया।
वर्तमान में 2026 की थीम के अनुसार “Beyond Awareness : Making Elder Abuse Prevention Work” जिसके अनुसार केवल जागरूकता फैलाना पर्याप्त नहीं है। सरकार, न्यायपालिका, प्रशासन, सामाजिक संगठन और प्रत्येक नागरिक को मिलकर ऐसे ठोस कदम उठाए जिससे वृद्धजनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोका जा सके और उन्हें समय पर सहायता तथा न्याय मिल सके। इस थीम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वृद्धजनों के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास के संबंध में प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर प्रभावी कार्य किए जाने का वृद्धाश्रम के सचिव को निर्देशित किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर के हेल्पलाईन नंबर 8306002123 व माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के टोल फ्री नंबर 15100 को वृद्धाश्रम के सहज दृश्य भाग पर प्रकाशित किए जाने का भी निर्देश दिया।
Source: