जैसलमेर। राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में मुख्यमंत्री, श्री भजन लाल के कुशल नेतृत्व में मरुस्थलीय जैसलमेर जिले में संचालित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के आयोजन की कड़ी में आज गुरुवार को ग्राम पंचायत हमीरा में संम्भागीय आयुक्त जोधपुर श्री कन्हैयालाल स्वामी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के मौके पर जरुरतमंद को पट्टा मिला, हक मिला और सम्मान मिला, इस प्रकार से यह शिविर वास्तव में ग्रामीण वासियों के लिए बहुत उपयोगी सिद्व हुआ।

       ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान हमीरा सरपंच तुलछ सिंह, तहसीलदार राजेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार देशोलाराम एवं विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

       शिविर के अवसर पर हमीरा निवासी बबला पत्नि कमल सिंह ने पूर्ण विश्वास के साथ शिविर प्रभारी अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या बयां करते हुए बताया कि बरसों से वह और उनका परिवार जिस मकान में रह रहे थे, वह घर हमारा होते हुए भी रिकार्ड में हमारा नहीं था। उनके मन में हमेशा एक अनजाना सा डर और चिंता बनी रहती थी, कि बिना पक्के पट्टे के इस आशियाना पर हमारा हक कब होगा। अपनी ही जमीन का मालिका हक पाने के लिए कई सालों उम्मीद लगाए हुए बैठे थे।

      मेरे जीवन में खुशियों का नया सवेरा लेकर आया राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026, जब मुझे पता चला कि हमारी ग्राम पंचायत हम्मीरा में इस शिविर का आयोजन हो रहा है तो बबला एवं उसका कमल सिंह अपनी बरसों पुरानी आस लेकर वहां पहुंचा। शिविर में मौजूद ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारॉियों ने बेहद संवेदनशीलता के साथ मेरे दस्तावेज देखे और मुझे पूरा सहयोग किया जो काम कई वर्षा से अटका हुआ था, यह इस शिविर की बदौलत कुछ ही समय में पूरा हो गया !

 

जब ग्राम पंचायत द्वारा मुझे मेरे अपने रहवासी मकान का वैध पट्टा सौंपा गया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बबला पत्नि कमल को संम्भागीय आयुक्त जोधपुर कन्हैयालाल एवं सरपंच तुलछसिंह के द्वारा मिले इस पट्टे के रूप में सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को अपने खुद के घर का मालिकाना हक और सम्मान मिला हैं, जो अपने आप में एक गर्व व गौरव की बात है।

      इन्होंने इस पारदर्शी और त्वरित राहत के लिए  प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन जैसलमेर और ग्राम पंचायत हमीरा का तहेदिल से आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से हम जैसे आम ग्रामीण की समस्याओं को घर बैठे समाधान कर राहत प्रदान की। इस प्रकार से यह शिविर सचमुच में इनके लिए नई सौगात लेकर आया।

Source: