जैसलमेर । ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान ग्राम पंचायत कोहरियों का गाँव में एक परिवार का 60 वर्षों से लंबित पैतृक भूमि का सहमति से बंटवारा सफलतापूवर्क किया गया।
कोहरिया गाांव निवासी ईमाम खां पुत्र मलुका, दीना व रोजा पुत्र नागला की वर्षो से ष्शामलाती जमीन थी । उनमें जमीन के बंटवारे को लेकर कई बार आपसी मन मुटाव व झागढ़ा भी हुआ। शिविर की जैसे ही जानकारी इन सदस्यों को लगी शिविर प्रभारी के समक्ष आपसी सहमती से भूमि के बंटवारे से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी ने मौके पर ही संबंधित पटवारी व आरआई को निर्देश प्रदान किए। उन्हांेने भूमि के दस्तावेजों की जांच कर तीनों की भूमि का आपसी सहमती बंटवारा प्रकरण तैयार किया।
शिविर प्रभारी ने मजमें आम में ईमाम खां, दीना व रोजा को बंटवारा पत्र प्रदान किया एवं राजस्व रेकार्ड में उनके हिस्से की भूमि का अमल दरामद किया गया। इस प्रकार शिविर कि बदौलत 60 साल बाद तीनों परिवार के सदस्यों को अपनी-अपनी भूमि का असली मालिकाना हक मिल गया। परिवार में खुशीया छा गई एवं व ेअब अपनी भूमि पर आसानी से केसीसी का लाभ वही कृषि विभाग की अनुदानित योजनाओं का लाभ भी ले सकेगे। तीनों भाईयों ने इसके लिए संवेदनशील मुख्यमंत्रही के प्रती आभार जताया एवं कहा की आज ग्रामीण शिविर के बदौलत हमें कितनी बडी राहत मिली है।ं
Source: