जैसलमेर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 राजस्व के मामलों में बहुत ही राहत दायी साबित हो रहे है। ऐसा ही उदाहरण ग्राम पंचायत ओला के शिविर में देखा गया। जिसमें नाम शुद्विकरण से बाराराम का सही नाम बागाराम हो गया ।

      शिविर में बागाराम पुत्र ओकारराम निवासी ओला ने शिविर प्रभारी तहसीलदार पोकरण हजारा राम को प्रार्थना पत्र पेश किया कि उसका राजस्व भूमि के रिकॉर्ड में नाम बाराराम है लेकिन उसका आधार कार्ड में सही नाम बागाराम है इसलिए इसको शुद्वि किया जाये। शिविर में पटवारी ने उसके आवश्यक दस्तावेज जांच किये एवं मजमें-आम में लोगों से उसके सही नाम की जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि उसका नाम बागाराम है।

     नाम शुद्वि का प्रकरण मौके पर ही तैयार किया गया एवं शिविर प्रभारी ने बागाराम का सही नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर उसे सही नाम का शुद्वि पत्र प्रदान किया । इस प्रकार बागाराम के लिए यह शिविर जीवन में नई उमंग लेकर आया एवं अब वह अपने हक की भूमि में सही नाम के कारण आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेगा। उसने इसके लिए संवेदनशील सरकार के प्रति आभार जताया एवं कहा कि शिविरों के कारण मेरे जैसे कितने किसानों को अपना असली हक मिल रहा है।

Source: