जैसलमेर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर -2026 गरीबों के जीवन में नया उजियारा लाने में कारगर साबित हो रहे है। ऐसा ही नजारा ग्रााम पंचायत चांधन में आयोजित शिविर में देखा गया जिसमें श्रीमती केशरी देवी पत्नी प्रभुलाल जो वर्षो से अपने भुखण्ड के स्वाामित्व अधिकार की आस का दीप जलाए बैठी थी उसे शिविर में आशियाना का असली मालिकाना हक मिल गया। जैसे ही केसरी देवी को आवास का पट्टा मिला तो उसके चेहरे पर खुशी छा गईं। उसने इस कार्य के लिए संवेदनशील सरकार एवं पंचायती राज का तहेदिल से आभार जताया।
श्रीमती केशरी देवी शिविर में पहुची एवं तहसीलदार जैसलमेरं के समक्ष आवासीय मकान के पट्टे की फरियाद लगाई। तहसीलदार ने तत्काल ही ग्राम विकास अधिकारी को इसकी जंाच कर पट्टा बनाने के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी ने उसके मकान की जांच कर पट्टे के लिए दस्तावेज हाथो हाथ तैयार किए। तहसीलदार राजेन्द्र करण, सह प्रभारी टाउराम व प्रशासक ग्राम पंचायत श्रीमती जयकंवर ने श्रीमती केशरी देवी को आवास के स्वामित्व का पट्टा प्रदान किया तो उसके जीवन में जैसे आज वर्षो पुरानी मुराद पुरी हो गई।
श्रीमती केशरी देवी ने अपनी वाणी में मुख्यमंत्री जी के प्रति अंतरमन से आभार जताते हुए कहा की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि गरीब की झोपड़ी तक भी इंसाफ पहुंच सकता है। उसने कहा की ये शिविर वास्तव में गरीबों के लिए बहुत ही राहतदायी है। इस प्रकार चांधन का शिविर केशरी देवी के लिए जीवन में नया उजियारा लेकर साबित हुआ।
Source: