जैसलमेर । राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर साकार करते हुए आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए उम्मीद और राहत का केंद्र बनते जा रहे हैं। नगर पालिका पोकरण द्वारा अधिशाषी अधिकारी झब्बर सिंह के कुशल नेतृत्व, प्रभावी प्रबंधन एवं समन्वित कार्यशैली के कारण वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण हो रहा है। शिविरों के माध्यम से पात्र परिवारों को उनके अधिकार दिलाए जा रहे हैं, जिससे आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
बरसों की प्रतीक्षा समाप्त, महिलाओं को मिला अपने आशियाने का अधिकार
शिविर के दौरान वार्ड संख्या 08 स्थित हरिजन बस्ती की कई गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को उनके भूखंडों के स्वामित्व के पट्टे प्रदान किए गए। वर्षों से अपने घर के मालिकाना हक की प्रतीक्षा कर रही इन महिलाओं के चेहरे पर पट्टा प्राप्त करते ही खुशी साफ झलकने लगी।
पट्टा प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं में प्रमुख रूप सेकृ
लाछो देवी पत्नी श्री किशनाराम भील, राजू देवी पत्नी श्री रावलराम भील, धाफू देवी पत्नी श्री मूलाराम भील
बुद्धी देवी पत्नी श्री भैराराम इत्यादि शामिल हैं।
लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, राज्य सरकार एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें वर्षों बाद अपने आशियाने का कानूनी अधिकार मिला है, जिससे उनके परिवार का भविष्य अधिक सुरक्षित हो गया है।
अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में बेहतर प्रबंधन की हर ओर सराहना
शहरी सेवा शिविरों की सफलता के पीछे नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी झब्बर सिंह की कुशल कार्यशैली और प्रभावी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके निर्देशन में कार्यों का सुनियोजित संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक कर्मचारी को उसकी क्षमता एवं दायित्व के अनुरूप कार्य आवंटित किया गया। टीम वर्क एवं बेहतर समन्वय के कारण लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण संभव हो रहा है। आमजन को बिना अनावश्यक चक्कर लगाए सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का समयबद्ध लाभ मिल रहा है।
शिविरों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी प्रभावी कार्यप्रणाली के कारण शहरी सेवा शिविरों की सफलता की चर्चा शहरभर में हो रही है एवं आमजन पालिका प्रशासन की कार्यशैली की खुलकर सराहना कर रहे हैं।
जिला प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीणा ने किया निरीक्षण
बुधवार को जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रगति कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ समाधान करने पर विशेष बल दिया।
जनसेवा का प्रभावी माध्यम बने शहरी सेवा शिविर
शहरी सेवा शिविर-2026 प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का सशक्त सेतु बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के माध्यम से न केवल वर्षों से लंबित प्रकरणों का समाधान हो रहा है, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों को उनके अधिकार सम्मानपूर्वक और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मंशा भी सफलतापूर्वक साकार होती दिखाई दे रही है।
Source: