जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर के अध्यक्ष ओमी पुरोहित, जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा आम जन व विद्यार्थियों में जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए मोबाईल वैन को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश बुलाकीदास व्यास, अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश महेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित, विशिष्ठ न्यायाधीश एससीएसटी मामलात श्री विजय कोचर, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट रामपाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव गढवीर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशनप्रताप सिंह, मध्यस्थ अधिवक्ता चांद मोहम्मद, मुख्य न्याय रक्षक मदनसिंह सोढा न्यायालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायक न्याय रक्षकों व कर्मचारीगण के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं आमजन उपस्थित रहे।
जानकारी देते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष महोदय ने बताया कि मोबाईल वाहन को ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सेवा कार्यक्रमों के अन्तर्गत मुफ्त विधिक सहायता, एडीआर मैकेनिज्म, लोक अदालतों व मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों के सुलटारे/समाधान के लिए जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है ताकि आमजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। रालसा एवं नालसा द्वारा मुद्रित साहित्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विषयों पर छपवाए गए पेम्पलेट्स के माध्यम से यथा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशे से बचाव, गुड टच-बैड टच, महिलाआंे के अधिकारों, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा स्कीम्स आदि विषयों पर सरल भाषा में जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। मोबाईल वैन नालसा द्वारा जारी नवीन योजनाओं यथा साथी, जागृति, संवाद तथा डॉन का भी प्रचार प्रसार करेगी। मोबाईल वैन बाल विवाह रोकने के लिए जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर चल-चित्रों के माध्यम से बाल विवाह निषेध अभियान के तहत संदेश का प्रचार प्रसार कर आम जन को जागरूक करेगी व विभिन्न कानूनी विषयों के सम्बंध में जानकारी देगी। मोबाईल वैन के साथ अधिकार मित्र जगदीश व कमल द्वारा पेम्पलेट व लीफलेट्स वितरित किए जाकर विधिक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
Source: