, जैसलमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र पोकरण में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के आयोजन के आयोजन की श्रृंखला में शुक्रवार को ग्राम पंचायत नानणीयाई में आयोजित ग्रामीण शिविर में नानणीयाई निवासी इन्द्रसिंह पुत्र पुंजराजसिंह एवं चनेसर खां निवासी दरशनगर ने अवगत करवाया कि उनके द्वारा अपने आवासीय भूखण्ड के पट्टे के लिए लगभग एक माह पूर्व में आवेदन किया गया था किन्तु अभी तक उनको पट्टा नहीं मिला है। जिस पर शिविर प्रभारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार पंचायती राज विभाग के कार्मिकों को निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान शिविर प्रभारी तहसीलदार पोकरण हजारा रामएवं सहायक प्रभारी भगवानसिंह अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति सांकडा के कुशल नेतृत्व में शिविर का सफल आयोजन हुआ। जिसमें सहायक विकास अधिकारी प.स. सांकडा,भागीरथ प्रशासक श्रीमती शहिदा एवं ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत नानणीयाई अभिशेक पालीवाल मौजूद रहे।
शिविर के मौके पर ही सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी द्वारा तत्काल कार्यवाही कर दस्तावेज एवं निरीक्षण कमेटी की जांच के आधार पर नियमानुसार पट्टे जारी किये और लाभार्थी को शिविर में ही शिविर प्रभारी द्वारा तैयार पट्टे वितरित किये गये। ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित समाधान हो जाने से लाभार्थी के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसलिए अब उनके परिवार को अपने घर के लिए जमीन का कानूनी अधिकार मिल गया है जिससे भविष्य में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने का सपना साकार हो सकेगा।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता, सक्रियता एवं समस्याओं के त्त्वरित समाधान की दिशा में किए प्रयासों की सराहना की। उन्होने इस पहल को अत्यंत लाभदायी बताते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं उपखण्ड प्रशासन का मुक्तकंठों से आभार व्यक्त किया ।
Source: