जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर के अध्यक्ष ओमी पुरोहित, जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में संचालित हो रही मोबाईल वैन द्वारा गांव जोगा में प्रशासन गांवों के संग कैम्प में भागीदारी निभाते हुए अधिकार मित्र कमल द्वारा आमजन को उनके सरकारी कार्यों को कराने में सहयोग किया। अधिकार मित्र द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पौधारोपण कार्यक्रमों के क्रम में सचिव ललित पुरोहित के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिला शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र जैसलमेर के अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों के साथ साथ वृ़क्षारोपण किया गया। मासिक एक्शन प्लान के फ्लेगशिप प्रोग्राम के तहत पर्यावरण संरक्षण हित में पौधारोपण के तहत नीम, शीशम आदि पौधों को रोपित कर पर्यावरण सरंक्षण के क्रम में सृजन की सुरक्षा योजना व रालसा द्वारा चलाए जा रहे विधिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण महज कार्रवाई नहीं है बल्कि सघन वृक्षारोपण के रूप में एक अभियान के तौर पर हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में सचिव श्री ललित पुरोहित द्वारा नगर परिषद् जैसलमेर के सयंुक्त तत्वावधान में कर्मचारीगण व आमजन के साथ स्थानीय मंगलसिंह पार्क में वृ़क्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण के तहत नीम, शीशम, जामुन व विभिन्न प्रकृति के छायादार व फलदार करीब 80 पौधों को रोपित किया गया ताकि भविष्य में पार्क को और हरा भरा और सघन व छायादार बनाया जा सके तथा इस प्रक्रिया को निरंतर रखने का आह्वान किया।
Source: