जैसलमेर। ग्राम पंचायत धौलिया में आयोजित शिविर धोलिया निवासी सुखराम के लिए राहतदायी रहा एवं रियायती बस यात्रा के स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं बना, लेकिन शिविर की बदौलत सुखराम का स्मार्ट कार्ड बन गया।
शिविर प्रभारी तहसीलदार पोकरण हजारा राम के समक्ष शिविर में सुखराम ने रोड़वेज बस यात्रा के रियायती स्मार्ट कार्ड बनाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए शिविर में उपस्थित रोड़वेज कार्मिकों को कार्ड बनाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहां पर रोड़वेज के कार्मिकों ने सुखराम के दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन कर ऑनलाईन पंजीयन किया एवं उसका हाथोहाथ स्मार्ट कार्ड बन गया।
शिविर प्रभारी ने सुखराम को अपने हाथों से स्मार्ट कार्ड प्रदान किया तो उसके चेहरे पर राहत की मुस्कान आ गई एवं उसने कहा कि पूर्व में इस कार्य के लिए प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। शिविर की बदौलत आज उसका रियायती बस यात्रा का कार्ड बन गया। अब वह रोड़वेज की बसों में रियायती दर पर बस यात्रा का पूरा लाभ ले सकेगा। इस प्रकार धौलिया का शिविर सुखराम के लिए राहतदायी साबित हुआ।
Source: