जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा राज्य के कुशल बुनकरों एवं सहकारी समितियों को उनके द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पादों एवं गतिविधियों को पहचान व सम्मान दिलाने के लिए जिला व राज्य स्तर पर बुनकर पुरस्कार के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जैसलमेर द्वारा जिला स्तरीय हथकरघा/बुनकर पुरस्कार के लिए चयन के लिए हाल ही में चयन समिति की बैठक जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में चयन समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल एवं समिति के अन्य सदस्य भंवरलाल बोरावट जैसलमेर जिला खादी ग्रामोदय परिषद जैसलमेर द्वारा बुनकरों के उत्पादों का अवलोकन कर उत्कृष्ट उत्पादों का चयन किया गया जिसके तहत कमला पत्नी हीराराम ग्राम गोमट को प्रथम स्थान, मोहनराम पुत्र कुशलाराम निवासी थाट को द्वितीय स्थान मिला। इसी प्रकार सगताराम पुत्र पूनाराम निवासी गोमट को तृतीय स्थान तथा आशा पत्नी दारमराम निवासी गोमट एवं नेमाराम पुत्र आईदानराम निवासी गोमट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सन्तोष कुमारी ने बताया कि पुरस्कार के तहत प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमशः 5100, 3100, 2100 तथा सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 1100 रूपये की राशि दिये जाने का प्रावधान किया गया एवं जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बुनकरों के उत्पादों को राज्य स्तरीय पुरस्कार चयन के लिए आयुक्तालय उद्योग एवं वाणिज्य, राजस्थान जयपुर को भिजवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चयनित बुनकरों को हार्दिक शुभकामनाएॅं एवं बधाई दी।
Source: