जैसलमेर । जिले में सत्र 2026-27/28 में राज्य कर समस्त राजकीय/प्राईवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) और एससीवीटी योजना के तहत विभिन्न व्यवयायों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय केन्द्रीकृत ऑॅॅनलाईन आवेदन की प्रवेश प्रक्रिया द्वारा संशोधित प्रवेश 15 जुलाई से प्रारम्भ हो गये है।

         संस्थान के अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस सम्बन्ध में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिये राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in./E-Mitra कियोस्क के माध्यम से ऑनलाईन फार्म भरने की अतिम तिथि आगामी 23 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई।

          उन्हानें बताया कि इस संबंध में प्रवेश के लिए विभिन्न व्यवसायों की प्रवेश के लिए प्रार्थी की योग्यता कक्षा 10 एवं कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण तथा इसके साथ ही प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 01 सितम्बर, 2026 को 14 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचनाएं एवं प्रवेश विवरणिका विभाग की वेबसाईट http://hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_admission/

         उल्लेखनीय हैं कि राज्य सरकार की अनुमति अनुसार ही महिलाओं को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

Source: