जैसलमेर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट) 1881 (विशेषतः धारा 138) के न्यायालयों में लंबित अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु 18 जुलाई को जिले के सभी न्यायालय जिनमें एन.आई. एक्ट के प्रकरण लंबित हैं, उनमें विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर, ओमी पुरोहित के निर्देशन में किया जायेगा।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कल आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 (एन.आई. एक्ट) के विशेषतः धारा 138 के प्री-लिटिगेशन व लंबित दोनों प्रकृति के प्रकरणों को रखा जाकर उनमें अधिकाधिक निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ललित पुरोहित ने बताया कि विशेष लोक अदालत हेतु तीन बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय जैसलमेर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायालय व अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के एन.आई. एक्ट के लम्बित प्रकरणों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों की सुनवाई हेतु अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जैसलमेर महेन्द्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैंच का गठन किया गया है, जिसमें पैनल अधिवक्ता भगवानसिंह शेखावत बैंच के सदस्य होंगे। मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट व न्यायिक मजिस्ट्रेट के एन.आई. एक्ट के लम्बित प्रकरणों की सुनवाई हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जैसलमेर रामपाल की अध्यक्षता में बैंच का गठन किया गया ह,ै जिसमें पैनल अधिवक्ता किशन प्रताप सिंह बैंच के सदस्य होंगे।
तालुका मुख्यालय पोकरण पर अपर जिला एवं सेशन न्यायालय पोकरण, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पोकरण के एन.आई. एक्ट के लंबित प्रकरणों व तालुका विधिक सेवा समिति के प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों की सुनवाई हेतु अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, पोकरण डॉ. महेन्द्र कुमार गोयल की अध्यक्षता में बैंच का गठन किया गया है, जिसमें सरवर खां, पैनल अधिवक्ता सदस्य होंगे।
विशेष लोक अदालत न्यायालयों के लंच/मध्याह्न (दोपहर 02ः00 बजे) पश्चात् संबंधित बैंचों के मार्गदर्शन में प्रारम्भ होगी तथा सचिव ने विशेषतः बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर पर प्राप्त हुए एन.आई. एक्ट प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों की सुनवाई यूनिफाईड कोर्ट काम्प्लेक्स, सांवल कॉलोनी में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जैसलमेर की बैंच के समक्ष होगी तथा तालुका मुख्यालय पर प्राप्त प्री-लिटिगेशन स्टेज के प्रकरणों की सुनवाई न्यायालय परिसर पोकरण में होगी।
सचिव ने समस्त अधिवक्तागण व पक्षकारान से अपील की है कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने राजीनामा योग्य मामलों को निपटा कर लोक अदालत का लाभ उठावंे। उन्होंने यह भी बताया कि जिन पक्षकारान् को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर पर उपस्थित होने के नोटिस प्राप्त हुवें हैं, वो यूनिफाईड कोर्ट काम्प्लेक्स, सांवल कॉलोनी में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जैसलमेर की बैंच के समक्ष पेश होवें।
Source: