जैसलमेर । राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविरों की सफलता को देखते हुए चालू किए गए ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर-2026 के संबंध में जिले में उपखण्ड वार शिविरों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर की इन पंचायतों में लगेगें फोलोअप शिविर

उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर रामलाल मीणा ने एक आदेश जारी कर बताया कि निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 23 जुलाई को ग्राम पंचायत धउवा, काणोद, दामोदरा व बंाधा में फोलोअप शिविर लगेगे। इसी प्रकार 24 जुलाई को ग्राम पंचायत भू, बहाला, हटार व खुईयाला में फोलोअप शिविर लगेगे।

उपखण्ड क्षेत्र भणियाणा की इन पंचायतों में लगेगें फोलोअप शिविर

इसी  प्रकार उपखण्ड अधिकारी भणियाणा गोपीकिशन पालीवाल ने भी आदेश जारी कर बताया कि 23 जुलाई को ग्राम पंचायत खींवसर-द्वितीय में फोलोअप शिविर लगेगा। इसी प्रकार 24 जुलाई को ग्राम पंचायत बलाड में फोलोअप शिविर लगेगा।

उपखण्ड क्षेत्र फतेहगढ की इन पंचायतों में लगेगें फोलोअप शिविर

उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ भरतराज गुर्जर ने एक आदेश जारी कर बताया कि 23 जुलाई को ग्राम पंचायत बईया व तेजरावा में फोलोअप शिविर लगेगे। इसी प्रकार 24 जुलाई को ग्राम पंचायत कुण्डा व मोढा में फोलोअप शिविर लगेगे।

उपखण्ड क्षेत्र पोकरण की इन पंचायतों में लगेगें फोलोअप शिविर

उपखण्ड अधिकारी पोकरण हीरसिंह चारण ने एक आदेश जारी कर बताया कि 23 जुलाई को ग्राम पंचायत बडलीनाथूसर व खेलाणा में फोलोअप शिविर लगेगे। इसी प्रकार 24 जुलाई को ग्राम पंचायत लंवा में फोलोअप शिविर लगेगा।

उपखण्ड अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से आहवान किया कि वे फोलोअप शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखे ताकि उनका समाधान किया जा सके।

Source: