जैसलमेर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर भी ग्रामीणों के जीवन में नई-’नई सौगाते दे रहा है। ऐसा ही उदाहरण ग्राम पंचायत चांधन में देखा गया जहां पर चांधन निवासी श्रीमती गोमती पत्नी स्वर्गीय जयराम की वर्षो पुरानी मुराद पूरी हुई एवं उसे फोलोअप शिविर में ही अपने आवासीय भूखण्ड का पटटा मिल गया।
शिविर में जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने विधवा श्रीमती गोमती को आवासीय पटटा अपने हाथों से प्रदान किया तो उसके चेहरे पर खुशी छा गई एवं कहा कि राम रूठा है लेकिन राज की बदौलत आज उसे अपने पुस्तैनी आवास का असली मालिकाना हक मिला है। उसने इसके लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री एवं प्रशासन के प्रति हदय से आभार जताते हुए कहा कि वास्तव में फोलोअप शिविर भी मेरी जैसी गरीब विधवाओं के लिए कितना सुकुनदायी साबित हो रहा है।
उसने कहा कि अब वह अपने मकान के सौन्दर्यकरण के लिए बैंक से भी आसानी से ऋण लेकर कार्य करा सकेगी। पटटे के कारण श्रीमती गोमती के पूरे परिवार में खुशी का माहोैल छा गया एवं पुरानी चिंता की लकीरे हमेशा-हमेशा के लिए मिट गई। इस प्रकार ग्रामीण फोलोअप शिविर उसके के लिए वरदान साबित हुआ।
Source: