जैसलमेर ।  जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, 3 अगस्त को चारों उपखण्ड क्षेत्रों की 9 ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविरों का आयोजन रखा गया है।

        अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने बताया कि आज सोमवार को उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर में हमीरा, देवा, लूणार एवं तेजपाला उपखण्ड पोकरण में ग्राम पंचायत खेतोलाई, पांचे का तला उपखण्ड फतेहगढ़ में ग्राम पंचायत सीतोडाई, नरसिंगों की ढाणी तथा उपखण्ड भणियांणा में ग्राम पंचायत पदमपुरा में फॉलोअप शिविर रखे गये है।

         अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे फोलोअप शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखे ताकि उनका समाधान किया जा सके।

Source: