जैसलमेर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान केे सुचारू व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हाल ही में शनिवार को को अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ललित पुरोहित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्राधिकरण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागण एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सचिव ललित पुरोहित ने आगामी योजनाओं और विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें एक्शन प्लान को बेतरीन ढंग से समयबद्ध क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए तथा निर्धारित एक्शन प्लान के तहत सभी शिविरों, अभियानों और विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए। ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अधिकार मित्रों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही चीफ व अस्सिटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल को निर्देश दिए गए कि उनके द्वारा त्वरित निस्तारण, रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख-रखाव एवं आमजन को बिना किसी देरी के सहायता उपलब्ध कराई जाए व समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों तक निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया साथ ही ट्रांसफॉर्मेटिव टयूसडे अभियान ’’शोषण के खिलाफ आवाज उठाओंः स्वयं अपने रक्षक बने। अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श, फर्क समझों, सुरक्षित रहो’’ के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Source: